Hanuman Chalisa
✕

दुनिया का 'सबसे पुराना' फूल वाला पौधा मिला

Updated: मंगलवार, 18 अगस्त 2015 (11:57 IST)
अमेरिका के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा पौधा खोज निकाला है जिसे दुनिया का 'पहला फूलों वाला पौधा' कहा जा सकता है। वनपस्तिशास्त्रियों को मिला ये पौधा 'मॉन्टेशिया विदाली' प्रजाति का है।
 
माना जा रहा है कि इस प्रजाति के पौधे 12 करोड़ 50 लाख वर्ष से भी अधिक समय पहले स्पेन की ताजा पानी के झील में उगते थे। शोधविज्ञानियों ने शोध के हिस्से के रूप में 'मॉन्टेशिया विदाली' के 1,000 से भी अधिक जीवाश्मों का अध्ययन किया।
 
दुनिया के पहले 'फूलों वाले पौधे' की खासियत ये है कि ये पानी के नीचे रहता है। इस पर कोई पंखुड़ी नहीं है और यह तालाब में उगने वाले खरपतवार की तरह दिखता है। लेकिन इस पर एक बीज वाला फल लगा दिखाई देता है। इस तरह ये फूलों वाले पौधे की परिभाषा को पूरा करता है।
 
शोधविज्ञानियों को उम्मीद है कि इस पौधे से हमें ये समझने में मदद मिलेगी कि पौधे किस तरह विकसित हुए और दुनिया भर में छा गए।
 
नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज के अध्ययन के दौरान वनस्पतिशास्त्री डेविड दिलचर कहते हैं, 'वैसे तो 'पहला फूल' उसी तरह एक मिथक है जिस तरह 'पहले मानव' की अवधारणा।'
 
पर डेविड का ये भी कहना है, 'इस शोध के आधार पर हम अब ये कह सकते हैं कि मॉन्टेशिया आर्कफ्रूक्टस प्रजाति से ज्यादा पुराना नहीं, तो समकालीन जरूर है।' आर्कफ्रूक्टस प्रजाति के पानी के पौधे चीन में पाए गए हैं।
Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

iQOO Pad Pro 8.8 Launch : 9,020mAh बैटरी, एक्टिव कूलिंग फैन और 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Xiaomi 18 Pro Max, Xiaomi 18 Pro Max कीमत, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, कब होगा भारत में लॉन्च