dharma sangrah

'यूपी को पप्पू और गप्पू की जोड़ी पसंद नहीं'

Updated: शनिवार, 4 मार्च 2017 (11:52 IST)
उत्तर प्रदेश में पांच चरण के मतदान पूरे हो चुके हैं। छठवें चरण के लिए चार मार्च को मतदान होंगे। चुनावी प्रचार में राजनीतिक बयानबाज़ी का स्तर कई आयामों को छूता नज़र आया। 
प्रदेश में सभी राजनीतिक पार्टियां जीत का दम भर रही हैं। एक तरफ जहां बहुजन समाज पार्टी प्रदेश में सरकार बनाने का दावा कर रही है और समाजवादी पार्टी कांग्रेस गठबंधन के सहयोग से एक बार फिर सत्ता में वापसी को लेकर आश्वस्त है। वहीं यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने इस गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा है कि यूपी को पप्पू और गप्पू की जोड़ी पसंद नहीं है।
 
मौर्य भी प्रदेश में बीजेपी के बहुमत की सरकार का दावा कर रहे हैं। उनका तो यहां तक दावा है कि बीजेपी इस बार 300 सीटें जीतेगी। लेकिन सवाल है कि जब बीजेपी के लिए यूपी में जीत इतनी आसान है तो फिर कैबिनेट मंत्रियों समेत पूरा अमला प्रचार अभियान में क्यों जुट गया है?
 
यूपी में चुनाव आयोग ने सात चरणों में चुनाव कराने का फ़ैसला किया। हर चरण में चुनावी मुद्दे बदलते गए। आख़िर इसकी वजह क्या है? इस सवाल का मौर्या कोई जवाब नहीं देते और कहते हैं कि इसका कोई कारण नहीं है।
 
मौर्य का आरोप है कि प्रदेश में सपा के शासन में अराजकता फैली, क़ानून व्यवस्था ध्वस्त रही और अपराधियों को संरक्षण मिला और यूपी में कांग्रेस का वजूद नहीं है। उनका मानना है कि इन तमाम कारणों की वजह से यूपी की जनता बीजेपी को वोट देगी।
 
बीजेपी भले ही 300 सीटों का आंकड़ा पार करने का दावा कर रही है लेकिन सरकार का नेतृतव कौन करेगा? बीजेपी नेता योगी आदित्यनाथ अपने अंदर सीएम की सभी ख़ूबियों का बखान कर चुके हैं लेकिन अब राजनाथ सिंह का नाम आगे बढ़ा रहे हैं। बागडोर किसके हाथ में होगी?
 
इस सवाल से पल्ला झाड़ते हुए मौर्य कहते हैं कि मीडिया का काम पहले से आंकलन करना है लेकिन उनका प्रयास अभी 300 से ज़्यादा सीटें जीतना है।

(बीबीसी संवाददाता वात्सलय राय से केशव प्रसाद मौर्या की बातचीत पर आधारित)
Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra : टेक यूजर के लिए क्या खास है?

iPhone 18 Pro और Pro Max की एंट्री सितंबर में! Apple ला सकता है अपना पहला फोल्डेबल iPhone

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

अगला लेख