Hanuman Chalisa
✕

ब्रिटेन में त्रिशंकु संसद, उल्टा पड़ा मध्यावधि चुनाव का दाँव

Updated: शुक्रवार, 9 जून 2017 (15:03 IST)
ब्रिटेन में समय-पूर्व करवाए जा रहे आम चुनाव में मतों की गिनती चल रही है और नतीजों से त्रिशंकु संसद की स्थिति सामने आ रही है। बीबीसी हिंदी के इस ख़ास पन्ने पर पढ़िए मतगणना की ताज़ा स्थिति:
 
अभी तक के नतीजे
*कंज़र्वेटिव 316
*लेबर 261
*लिबरल डेमोक्रेट्स 12
*एसएनपी 35
*कुल सीटें 650
 
2015 के चुनावों में सीटों की स्थिति
*कंज़र्वेटिव 331
*लेबर 232
*लिब डेम 8
*एसएनपी 56
मतगणना की मुख्य बातें
*एक्ज़िट पोल में कंज़र्वेटिव को 318 सीटें, लेबर को 267 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
*बहुमत के लिए चाहिए 326 सीटें।
*650 सीटों पर गुरुवार, 9 जून को हुआ था मतदान।
*ब्रिटेन में समय से तीन साल पहले करवाए गए हैं आम चुनाव। पिछला चुनाव दो साल पहले 2015 में हुआ था।
*कंज़र्वेटिव प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे ने पिछले साल ब्रेक्सिट पर आए फ़ैसले को देखते हुए 19 अप्रैल को समय-पूर्व चुनाव करवाने का फ़ैसला किया था।
*ब्रिटेन के 'फ़िक्स्ड टर्म पार्लियामेंट्स एक्ट' के अनुसार, आम चुनाव हर पांच साल बाद मई के महीने में कराए जाते हैं और अगला चुनाव 2020 में होना था।
 
*बर्मिंघम एजबेस्टन से जीतीं प्रीत कौर गिल ब्रितानी संसद में पहली सिख सांसद होंगी। इस सीट पर दशकों से महिला सांसद चुनी जाती रही हैं।
*प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे ने कहा, "अगर कंज़र्वेटिव पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता है तो पार्टी देश में स्थिरता का लिए काम करेगी। इस समय देश को सबसे ज़्यादा ज़रूरत राजनीतिक स्थिरता की है।"
*लेबर पार्टी के नेता जेरेमी कोर्बिन ने टेरीज़ा मे से इस्तीफ़ा देने की मांग की है। उन्होंने कहा, "टेरीज़ा मे ने पूर्ण बहुमत के लिए समय से पहले चुनाव कराया था लेकिन उनकी सीटों, वोटों और समर्थन में कमी आई है। उन्हें इस्तीफ़ा देकर जनता का सच्चा प्रतिनिधित्व करने वाली सरकार बनने का रास्ता देना चाहिए।"
 
बड़ी जीत-बड़ी हार
*कंज़र्वेटिव नेता टेरीज़ा मे मेडेनहेड सीट से फिर चुनी गईं।
*लिबरल डेमोक्रेट के दिग्गज और पूर्व उप-उप्रधानमंत्री निक क्लेग हारे।
*स्कॉटिश नेशनल पार्टी (एसएनपी) के उप नेता स्कॉटिश कंज़र्वेटिव से एंगस रॉबर्ट्सन हारे।
Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

iQOO Pad Pro 8.8 Launch : 9,020mAh बैटरी, एक्टिव कूलिंग फैन और 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

अगला लेख