dharma sangrah

ये मक्खन कोई नया नहीं, सैकड़ों साल पुराना है

Updated: शनिवार, 18 जून 2016 (11:54 IST)
- पॉरेग प्रिंडरगैस्ट (बीबीसी न्यूज़बिट रिपोर्टर)
 
आयरलैंड में दलदल में 10 किलो मक्खन का 2000 साल पुराना एक गोला मिला है, जिसे नुमाइश के लिए रखा जाएगा। जैक कॉनवे कीचड़ में खड़े होकर घास की कटाई का काम कर रहे थे, तभी अचानक उन्होंने देखा कि उनके सामने मक्खन का एक विशाल गोला पड़ा है।
इसे आयरलैंड के एम्लो में एक दलदल में पाने के बाद जैक ने स्थानीय म्यूज़ियम से संपर्क किया। उसके बाद म्यूज़ियम ने इस डेरी पदार्थ का विश्लेषण किया। कैवन काउंटी म्यूज़ियम ने जैक को बताया कि बटर के 10 किलो का गोला असल में 2000 साल पुराना है।
 
उजले रंग का यह मक्खन ज़मीन से करीब 12 फूट नीचे पाया गया था सविना का कहना है, 'इसके ज़मीन ने इतने अंदर पाए जाने का मतलब यह हो सकता है कि उस ज़माने में इसे भगवान को चढ़ाने के लिए धर्म या परंपरा के मुताबिक़ यहाँ गाड़ा गया होगा ताकि ज़मीन और जानवर सुरक्षित रहें।'
 
मध्यकाल में आयरलैंड में बहुत सारी चीजों को दलदल में गाड़ा जाता था, क्योंकि ऐसे स्थान पर किसी चीज को सुरक्षित रखने के कई गुण होते थे; मसलन कम तापमान, कम ऑक्सीजन और इस स्थान का एसिडिक गुण।
इस मक्खन को आमतौर पर लकड़ी के बक्से में होना था, लेकिन यह खुले में ही पाया गया।
म्यूजिम मानता है कि मक्खन का खुले में होने का मतलब है कि इसे परंपरा या भगवान को भोग चढ़ाने लिए गाड़ा गया होगा और जिसने भी इसे गाड़ा होगा, उसे दोबारा इसका इस्तेमाल नहीं करना था। लेकिन गाय से जुड़ी कोई भी चीज संपत्ति और प्रतिष्ठा की तरह महत्व रखती थी।
 
सविना का कहना है, 'पहले मक्खन को एक विलासिता की वस्तु माना जाता था. लोग इसे खाने के इरादे से बनाते थे या फिर इसे बेचकर टैक्स या किराया चुकाते थे। इस मक्खन की महक बहुत अच्छी नहीं है यह गाढ़े पनीर की तरह महकता है। आप इसे चखकर देख सकते हैं, लेकिन हम आपको ये सलाह नहीं देंगे।'
 
इस मक्खन को डबलिन के नेशनल म्यूजियम में भेज दिया गया है, जहां कार्बन डेटिंग से इसकी सही उम्र का पता लगाने के बाद इसे आम लोगों की नुमाइश के लिए रखा जाना है।
Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

iQOO Z11x 5G : 7200mAh Battery वाला धांसू 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले, कीमत जानकार हो जाएंगे हैरान

Jio के 10 साल पूरे, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में 5.09 करोड़ ग्राहक, 58.4% बाजार हिस्सेदारी के साथ डिजिटल क्रांति को नई रफ्तार

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

अगला लेख