Hanuman Chalisa

महिला जेल में भेजा गया ट्रांसजेंडर बलात्कारी

Updated: बुधवार, 22 मार्च 2017 (14:41 IST)
लिंग परिवर्तन सर्जरी करा महिला बनने के बाद एक ट्रांसजेंडर बलात्कारी को महिलाओं की जेल में भेजना पड़ा है। ब्रिटेन के जेसिका विनफील्ड को मार्टिन पोंटिंग के रूप में जाना जाता था, जिन्हें अब महिला जेल में शिफ्ट करना पड़ा है। दोषी ठहराए गए इस व्यक्ति को पहले कड़ी सुरक्षा के बीच कैंब्रिजशर के वाइटमूर जेल में रखा गया था। उसे आजीवन क़ैद की सज़ा मिली है।

लिंग परिवर्तन के पहले विनफील्ड ने शिकायत की थी कि उसे पुरुष ट्रांससेक्शुअल होने के कारण प्रताड़ित किया जाता है। 10 साल पहले उन्होंने क़ैदियों के अख़बार 'इनसाइट टाइम्स' में लिखा था, ''लैंगिकता के कारण मुझे सताया जाता है। शायद यह कम समझदारी और संवेदनशीलता के अभाव के कारण है।''
 
तब उन्होंने लिखा था, ''मैंने अपना नाम बदलकर महिला का रख लिया था, जिससे साबित हो सके कि मैं अपने जेंडर को लेकर गंभीर हूं और एक पुरुष के रूप में रहना अच्छा नहीं लगता है।'' हालांकि पोंटिंग की एक पीड़िता का कहना है कि उसे सेक्स बदलने की अनुमति देना एक तरह की क्रूरता है।
 
उसने सन अख़बार से कहा, ''उसकी शैतानी बताने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे। ये एक तरह की क्रूरता है कि उसे सेक्स बदलने दिया गया और वो साल तक जेल से रिहा हो सकता है। वह शारीरिक रूप से भले बदल गया है पर उसका दिमाग़ अब भी वही है।'' जेल की तरफ़ से कहा गया कि वह व्यक्ति विशेष पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।
 
कैंपेन ग्रुप 'वॉइस फोर विक्टिम्स' का कहना है कि यह केस न्यायिक सिस्टम में समानता को लेकर जो असंतुलन है उसे सामने लाता है। इस ग्रुप ने ट्विटर पर लिखा है, ''बलात्कारी के सेक्स परिवर्तन का खर्च सरकार ने उठाया जबकि बलात्कार पीड़िताएं इलाज में मदद और फिर से मुख्यधारा में शामिल होने के लिए जूझ रही हैं।''
 
यह कोई पहली बार नहीं है जब एक ट्रांसजेंडर क़ैदी को पुरुषों की जेल से महिला जेल में भेजा गया। जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर जिस शख़्स का जो लिंग होता है, ब्रिटेन में उसी की बुनियाद पर क़ैदियों को महिला या पुरुषों जेल में रखा जाता है। अगर क़ैदी के पास लिंग पहचान प्रमाण पत्र है तो जेल सेवा को क़ानूनी उस क़ैदी को उचित जेंडर वाली जेल में शिफ़्ट करना पड़ता है।
 
पुरुषों की जेल में एक ट्रांसजेंडर क़ैदी विकी थॉम्पसन की मौत के बाद पिछले साल नवंबर में सरकार ने इस नीति पर फिर से विचार करने की घोषणा की थी। 1999 में ब्रिटेन के क़ानूनी इतिहास में जॉन पिले पहले क़ैदी थे जिन्हें सेक्स बदलवाने के लिए सर्जरी की अनुमति मिली थी। जॉन ने महिला टैक्स ड्राइवर को अगवा और हत्या करने की कोशिश की थी। इसी मामले में उन्हें उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई गई थी।

Deepfake पर सरकार का बड़ा एक्शन, AI कंटेंट पर लेबल जरूरी, गैरकानूनी सामग्री अब 3 घंटे में हटानी होगी, नए नियम जान लें वरना पछताएंगे

छोटे बेटे अबान की मौत के बाद क्या सामने आएगी शाइस्ता? 2023 से फरार है माफिया अतीक अहमद की पत्नी

AI फीचर्स वाला E3 Electric Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर मचा देगा तहलका, 165km तक की रेंज, 8 साल की बैटरी वारंटी, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

Redmi का बड़ा धमाका, लांच किया सस्ता स्मार्टफोन, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

ATF में इथेनॉल मिलाएगी सरकार! केजरीवाल के दावे पर क्या बोले उड्डयन मंत्री किंजरापु?

Redmi का बड़ा धमाका, लांच किया सस्ता स्मार्टफोन, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

क्या सच में 'अलविदा' कह रहा है OnePlus? आपके फोन के अपडेट्स और वारंटी पर आया बड़ा अपडेट

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

iPhone 18 Pro Max vs Pixel 11 Pro XL: अगस्त में Google और सितंबर में Apple की टक्कर, जानें कौन होगा सबसे दमदार?

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

अगला लेख