biodatamaker
✕

कोटा: ख़ुदकुशी के लिए लटके तो पंखा करेगा शोर

Updated: गुरुवार, 30 मार्च 2017 (18:52 IST)
देश में कोटा की पहचान प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग सेंटर के रूप में है। कोटा में देश भर के छात्र कोचिंग के लिए आते हैं। यहां आत्महत्या के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। परीक्षा में सफलता नहीं मिलने के कारण यहां से छात्रों की आत्महत्या की ख़बरें अक्सर आती हैं।
 
ज़्यादातर आत्महत्याएं सीलिंग फैन में फांसी लगाकर होती हैं। इसी से बचने के लिए अब पंखों में साइरन सेंसर लगाने का फ़ैसला किया गया है। इसके साथ ही इसमें एक स्प्रिंग डिवाइस भी लगेगा। अगर 20 किलोग्राम से ज़्यादा वजन इसमें लटकाने की कोशिश की जाएगी तो साइरन बजेगा। ऐसा पंखा होस्टल के सभी कमरों में लगाया जाएगा।
 
कोटा के डीएम रवि सुरपुर ने बीबीसी संवाददाता शिल्पा कन्नन से कहा कि आत्महत्या के मामले में इस समस्या की जड़ तक जाने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा छात्र अवसाद और तनाव के कारण आत्महत्या कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि असोसिएशन का क़दम स्वागत योग्य है। कोटा में ज़्यादातर ख़ुदकुशी पंखों के ज़रिए फांसी लगाकर हो रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए कोटा हॉस्टल असोसिएशन ने स्प्रिंग उपकरण और साइरन लगाने का फ़ैसला किया है।
 
कोटा होस्टल असोसिएशन के अध्यक्ष नवीन मित्तल ने पीटीआई को बताया, ''एसोसिएशन ने फ़ैसला लिया है कि सभी हॉस्टल में पंखों को गोपनीय स्प्रिंग उपकरण और साइरन सेंसर से जोड़ा जाएगा।'' उन्होंने कहा, ''सीलिंग फैन में लगे गोपनीय स्प्रिंग उपकरण 20 किलोग्राम से ज़्यादा का भार सहन नहीं कर पाएगा। इसके अलावा गोपनीय सेंसर का अलार्म भी बजने लगेगा जिससे लोग सतर्क हो जाएंगे।''
गुजरात के एक फर्म को इस उपकरण की सप्लाई के लिए कहा गया है। यह काम शुरू कर दिया गया है। असोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष मनीष जैन ने बीबीसी से कहा कि यह काम तीन महीने में पूरा हो जाएगा।
 
इसके साथ ही कोटा के सभी हॉस्टल में दैनिक उपस्थिति दर्ज कराने के लिए बायोमेट्रिक अटेंडेंस मशीन भी लगाई जाएगी। इसे अभिभावकों के मोबाइल फ़ोन से भी जोड़ा जाएगा। हॉस्टल वार्डेन और अधिकारी अभिभावकों के मोबाइल पर एसएमएस भेजेंगे। 80 से 90 होस्टल में बायोमेट्रिक मशीन लगा दी गई है। लगभग 500 से 550 हॉस्टल इस असोसिएशन के साथ रजिस्टर्ड हैं।
 
प्रवेश और एक्ज़िट सड़कों पर सीसीटीवी कैमरा भी लगाया जाएगा। जैन ने पीटीआई से कहा कि हॉस्टल के गेट और कोचिंग के इलाक़े को भी सीसीटीवी कैमरे के दायरे में लाया जाएगा।
 
नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की 2014 की रिपोर्ट के मुताबिक़ 45 छात्रों ने असफलता के कारण आत्महत्या की। पिछले साल 17 छात्रों ने ख़ुदकुशी की थी। राज्य सरकार ने भी आत्महत्या को रोकने के लिए ज़िला प्रशासन को कई दिशा-निर्देश दिए हैं। हाल के वर्षों में करीब 1।75 लाख छात्र कोटा आईआईटी की कोचिंग लेने पहुंचे हैं।
Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

iQOO Pad Pro 8.8 Launch : 9,020mAh बैटरी, एक्टिव कूलिंग फैन और 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Xiaomi 18 Pro Max, Xiaomi 18 Pro Max कीमत, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, कब होगा भारत में लॉन्च

अगला लेख