Hanuman Chalisa

8 साल तक 'सेक्स स्लेव', कैमरे से रिकॉर्डिंग

सोमवार, 10 अप्रैल 2017 (12:36 IST)
एक महिला आठ साल एक 'कैदख़ाने' में गुज़ारती है। दर्द और तकलीफ़ के इस आठ बरस का ख़ौफ उस पर इस क़दर हावी होता है कि वो 'क़ैदख़ाने' से बरामदगी के बाद भी बाहर निकलता नहीं चाहती। उत्तरी आयरलैंड के अरमाग काउंटी के एक घर में पीड़िता के क़ैदख़ाने वाला कमरा उसकी दर्द भरी कहानी कहता है। छोटे से उस कमरे में न रोशनी थी, न चादर था और न ही कोई पर्दा।
 
'सेक्स स्लेव'
केवल एक छोटा सा बिस्तर, एक गद्दा, गंदे तकिये और एक कचरे का डिब्बा, यही सब उसके कमरे में मिला था। पीड़िता की पहचान अभी तक ज़ाहिर नहीं की गई है। उन्हें यहां साल 2004 से 2012 तक क़ैद रखा गया था। इस दौरान पीड़िता एक 'सेक्स स्लेव' के रूप में इस घर में क़ैद रखी गई। 'सेक्स स्लेव' यानी ऐसी ग़ुलाम जिसका यौन शोषण किया जा सके।
 
पीड़िता को यहां क़ैद रखने वाले कीथ (61 साल) और कैरोलिन (54 साल) बेकर को मार्च में दोषी ठहराया गया और फिलहाल वे जेल में हैं।
 
गुमशुदगी : मामले की जांच करने वाले पुलिस अधिकारी जॉर्ज क्लार्क का कहना है कि उन्होंने अपनी ज़िंदगी का ये 'सबसे घिनौना अपराध' देखा है। आठ साल की गुमशुदगी के बाद ऐसा कोई नहीं था जिसे उस महिला की तलाश थी। कौन जानता था कि उस महिला को और न जाने कितने साल कीथ बेकर के घर में सबकुछ झेलना पड़ता। इस कहानी के चार किरदार हैं। पहली पीड़िता, बेकर दंपती और मैंडी हाइफील्ड।
 
यौन उत्पीड़न : कीथ बेकर के आठ बच्चों में से चार की मां मैंडी ने ही पुलिस को उनका सुराग़ दिया था। कीथ के बाकी चार बच्चों की मां कैरोलिन हैं। कीथ बेकर के घर को अब भुतहा घर के तौर पर जाना जाता है। पुलिस ने अपनी तफ़्तीश में पाया कि यौन उत्पीड़न की घटना को रिकॉर्ड किया जाता था। और इसके लिए घर के छत में कैमरा फिक्स किया गया है। पुलिस मैंडी के दिए सुराग़ पर जब यहां पहुंची तो उन्हें यहां के हालात का अंदाज़ा नहीं था।
 
15 साल जेल : पीड़िता इस क़दर कमज़ोर थीं कि उनका वज़न 38 किलो ही रह गया था, उनके मुंह में केवल एक दांत बचा था। पुलिस का मानना है कि 2004 में महिला कहीं से जबरन लाई गई थी। पीड़िता के पति ने 2004 में ही उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
 
अपहरण और आठ सालों के यौन शोषण के लिए कीथ बेकर को 15 साल जेल और पांच साल प्रोबेशन की सजा सुनाई गई है। कैरोलिन को 18 महीने की सजा सुनाई गई है और उन पर 18 साल नजर रखी जाएगी।

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

पत्नी ने घर छोड़ा तो बेटा बन गया हैवान, बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि मौत हो गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

7,100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और 144Hz डिस्प्ले Motorola Edge 70 Max लॉन्च से पहले सामने आए बड़े फीचर्स

25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GSTघटाकर 5% करने की सिफारिश

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

जून 2026 के 3 सस्ते स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बो

अगला लेख