dharma sangrah
✕

पंजाब में गुरुद्वारों से हो रही है अपील

Updated: गुरुवार, 29 सितम्बर 2016 (19:00 IST)
- रविंदर सिंह रॉबिन (पंजाब से)
 
पंजाब में भारत-पाक लाइन ऑफ़ कंट्रोल (एलओसी) से सटे ज़िलों में गुरुद्वारों से अपील की जा रही है कि लोग सीमावर्ती इलाकों से दूर किसी सुरक्षित इलाक़े में चले जाएं।
एलओसी से सटे ज़िले अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट और फ़िरोज़पुर ज़िलों में सीमा से सटे गुरुद्वारों से ऐलान किया जा रहा है कि सीमावर्ती इलाक़े इस समय सुरक्षित नहीं हैं।
 
उन इलाक़ों में रह रहे लोगों से अपील की जा रही है कि वो वहां से हट जाएं और सुरक्षित जगहों पर चले जाएं। अपील में पहले बच्चों, महिलाओं और बुज़ुर्गों को हटाने की बात कही जा रही है।
 
हालांकि कोई भी अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है और न ही उन इलाक़ों में सैनिकों की कोई आवाजाही देखी जा रही है। लेकिन गुरुद्वारों से की जा रही अपील से लोगों में घबराहट फैल गई है और कई लोग वहां से हटकर अपने रिश्तेदारों, दोस्तों के पास जा रहे हैं।
इस बीच पंजाब सरकार ने सीमावर्ती इलाकों में मौजूद स्कूल, कॉलेजों को बंद करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। 
 
सरकार का कहना है कि हालात को देखते हुए ऐसा फ़ैसला किया गया है। वाघा सीमा पर रोज़ाना होने वाली बीटिंग रिट्रीट में अब आम लोग शामिल नहीं हो सकेंगे।
 
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

अगला लेख