manglik dosh calculator
✕

गंगनम स्टाइल को पछाड़, ये गाना बना यूट्यूब किंग

Updated: गुरुवार, 13 जुलाई 2017 (14:41 IST)
गंगनम स्टाइल का जादू अब फीका पड़ गया है। पिछले पांच सालों से नंबर एक पर रहे इस गाने का रिकॉर्ड तोड़कर एक नया गाना यूट्यूब किंग बन चुका है। दक्षिण कोरियाई सिंगर साई के गंगनम स्टाइल को मात दी है विज ख़लीफ़ा और चार्ली पथ के सॉन्ग 'सी यू अगेन' ने। यूट्यूब पर इस गाने को अभी तक दो अरब 90 करोड़ लोग देख चुके हैं। जबकि साई के गाने गंगनम स्टाइल को अब तक दो अरब 89 करोड़ लोगों ने देखा है।
 
'सी यू अगेन' ने दो सालों में यह रिकॉर्ड बनाया है। विज ख़लीफ़ा ने इस गाने को 6 अप्रैल, 2015 को यूट्यूब पर अपलोड किया था। जबकि साई का गाना 15 जुलाई, 2012 को अपलोड किया गया था। गंगनम स्टाइल पहला ऐसा गाना था जिसे अरबों लोगों ने देखा था।

यह गाना इतना वायरल हुआ कि इसने यूट्यूब के व्यूअर्स चार्ट को ब्रेक किया था। यूट्यूब को मजबूरन व्यूअर नंबर को रिकोड करना पड़ा था।
'सी यू अगेन' के सिंगर चार्ली पथ ने ट्वीटर पर लिखा- 'मैंने 2007 में यूट्यूब ज्वाइन किया था। यह सोचा था कि 10 हज़ार व्यूज़ के लिए वीडियो बनाऊंगा। सी यू अगेन के बारे में सुना। अच्छा लगा...' इस गाने को एक्शन फ़िल्म फ़ास्ट एंड फ़्यूरियस-7 के लिए लिखा गया था। फिल्म के अंत में इसे पॉल वॉकर की याद में चलाया गया था, जिनकी मौत एक कार दुर्घटना में फ़िल्म पूरी होने से पहले हो गई थी। 
 
शोक सभाओं में हिट
गाने के भावुक बोल के कारण ही ब्रिटेन की शोक सभाओं में यह गाना सबसे लोकप्रिय माना जाता है। फ़िल्म फ़ास्ट एंड फ़्यूरियस-7 के क्लायमेक्स के साथ यह गाना फ़िल्म में दिखाया गया है।
यूट्यूब पर रिलीज होने के छह महीने के अंदर ही इस गाने को एक अरब लोगों ने देख लिया था। पिछले सितंबर में व्यूअर्स की संख्या बढ़कर दोगुनी यानी दो अरब हो गयी थी। अब इसने यूट्यूब किंग का तमगा हासिल कर लिया है। मीडिया रिसर्च के अनुसार इस गाने से करीब एक अरब 87 करोड़ 18 लाख रुपये (1।9 मिलियन डॉलर) कमा चुका है।
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

अगला लेख