dharma sangrah
✕

'अब सचिन, गांगुली और लक्ष्मण के कंधों पर टीम का भविष्य'

Updated: गुरुवार, 22 जून 2017 (11:59 IST)
-आकाश चोपड़ा (पूर्व क्रिकेटर एवं कमेंटेटर)
भारतीय टीम के कोच अनिल कुंबले और कप्तान कोहली के बीच मनमुटाव और मतभेद की बातें शुरुआत में समझ में नहीं आईं। अब जबकि कुंबले ने कोच का पद छोड़ दिया है तो भारतीय क्रिकेट के भविष्य की जिम्मेदारी सचिन तेंदुलकर, सौरभ गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण पर होगी।
 
अनिल-कोहली की शुरू से नहीं बनी : मैं बहुत बार अनिल से भी मिला, मैं विराट से भी मिला, मैदान पर भी था, पूरी होम सीरिज में तो हर मैच में मैदान में था। बाहर से देखने पर नहीं लगा कि दोनों के बीच कोई मनमुटाव या मतभेद है। जब अचानक ये खबर आई तो अफवाहों का बाजार भी गरमा गया कि ये समस्या है, वो समस्या है, उनके बीच तो शुरुआत से नहीं बनी।
 
कुलदीप यादव को लेकर मतभेद : पहली बार जब मुझे यह पता चला तो मैं भौचक्का रह गया था कि वो क्या था जो मैं पिछले छह महीने में नहीं देख पाया। कुलदीप यादव को लेकर दोनों के बीच मतभेद रहे हैं।
 
सचिन-गांगुली और लक्ष्मण के कंधों पर जिम्मेदारी : इस बार जो कोच बनेगा वो कम से कम दो साल के लिए बनेगा। अब आप उसका एक साल का कॉन्ट्रैक्ट नहीं कर सकते। ऐसा इसलिए, क्योंकि 2017 आ चुका है और 2019 में विश्व कप है। अगर आप विश्व कप तक का समय नहीं देंगे तो आप अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार लेंगे।
 
अब भारतीय क्रिकेट के भविष्य की जिम्मेदारी हमारे तीन दिग्गजों- सचिन तेंडुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण के कंधों पर है। इसलिए सोच के बारे समझकर फैसला लें क्योंकि मुझे नहीं लगता कि इस फैसले से वापसी का कोई मौका मिलने वाला है।
Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

अगला लेख