Hanuman Chalisa
✕

अब पाकिस्तान पर चढ़ा प्रिया प्रकाश की कजरारी नैनों का बुखार

Updated: शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018 (10:59 IST)
आंखों के रास्ते दिलों में कुटिया बनाने वाली प्रिया प्रकाश अब वाया सोशल मीडिया पाकिस्तान पहुंच गई हैं। प्रिया प्रकाश की कजरारे नैनों वाला एक वीडियो भारत में काफी वायरल रहा। शायद आप में से ज़्यादातर लोगों की निगाह से ये वीडियो गुज़रा भी होगा।
 
अब प्रिया की नैनों के इशारों के दीवाने पाकिस्तान में भी नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूज़र्स प्रिया की दीवानगी में हँसी का तड़का भी जोड़ रहे हैं।
 
पाकिस्तान में सोशल मीडिया पर प्रिया के इशारों और नेताओं की प्रतिक्रियाओं को जोड़कर वीडियो और मीम बनाए जा रहे हैं। इन नेताओं में इमरान ख़ान, नवाज़ शरीफ़, अल्ताफ हुसैन, आसिफ़ अली ज़रदारी जैसे लोग भी शामिल हैं।
 
यहां देखिए कुछ ऐसे ही वीडियो
पाकिस्तान के पत्रकार उमर कुरैशी ने ट्वीट किया, ''प्रिया प्रकाश की आंख मारता वीडियो पाकिस्तान में भी वायरल हो रहा है। जमकर मीम बनाए जा रहे हैं। ऐसा ही एक मज़ेदार वीडियो देखिए।'' इस वीडियो में मुत्तहिदा क़ौमी मूवमेंट के नेता अल्ताफ़ हुसैन को एडिट करके जोड़ा गया है।
 
 
एडिटिंग के ज़रिए प्रिया प्रकाश की नैनों का शिकार हुए लोगों में अल्ताफ हुसैन, इमरान ख़ान के अलावा ताहिर उल कादरी भी हैं। अब बात पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ की, जिन्हें कुछ वक्त पहले ही सत्ता छोड़नी पड़ी थी।
 
प्रिया प्रकाश के पाकिस्तानी दीवानों ने नवाज़ शरीफ को भी नहीं बख्शा। इसका एक नज़ारा इस वीडियो में देखिए। प्रिया के नए वीडियो को एडिट करके सोशल मीडिया के खुराफातियों ने पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी को भी नहीं बख्शा।
 
हालांकि कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिनके भावनाएं आहत हो रही हैं। ताहा अंसारी नाम के यूज़र लिखते हैं, ''पाकिस्तान से मेरी गुहार है। प्रिया प्रकाश के मसले पर एक्शन लिया जाए।
 
सलमान लिखते हैं, ''पाकिस्तानी जिस प्रिया की आंख पर पिघल रहे हैं, उनसे अच्छी तो पाकिस्तान के गांवों की लड़कियां हैं। बिना मेकअप के वो ज़्यादा खूबसूरत हैं। बस सोच का फर्क है।''

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Xiaomi 18 Pro Max, Xiaomi 18 Pro Max कीमत, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, कब होगा भारत में लॉन्च

Lava ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा से लैस

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख