suvichar

वियतनाम में सूअर का ताज़ा ख़ून इतना क्यों खाते हैं लोग

Updated: शनिवार, 19 अगस्त 2017 (12:39 IST)
वियतनाम में लोग सूअर के ताज़ा ख़ून को स्वादिष्ट भोजन के रूप में देखते हैं। दिमाग़ी बुखार के बढ़ते मामलों को देखते हुए वैज्ञानिकों ने इसे खाने को लेकर चेतावनी दी है।
 
सूअर की आंत और उसके ताज़ा ख़ून को मिलाकर वियतनाम में एक डिश बनाई जाती है। आंत को पहले उबाला जाता है और उसमें सूअर का ताज़ा ख़ून डाला जाता है। इसे फिर ठंडा किया जाता है। इसे जेली की तरह तैयार किया जाता है और स्टार्टर के परोसा जाता है।
 
यह डिश वियतनाम में काफ़ी लोकप्रिय है। सूअर में जो जीवाणु पाए जाते हैं उनकी मौजूदगी ख़ून में भी रहने की आशंका होती है। इन जीवाणुओं से दिमाग़ी बुखार होता है।
 
वियतनाम में हर साल इस बीमारी के सैकड़ों मामले पाए जाते हैं। इनमें से 10 फ़ीसदी मरीज़ों की मौत हो जाती है। वियतनाम में सूअर के कच्चे उत्पादों के कारण वहां दिमाग़ी बुखार का होना आम हो गया है।
 
डॉक्टर न्ग्यूयेन वान कुओंग का कहना है कि वियतनाम में सूअर के ताज़ा ख़ून को खाना वहां की परंपरा का हिस्सा है। यहां लोगों की खाने की आदत में यह काफ़ी प्रचलन में है। यहां लोग इसे लगभग हर दिन खाते हैं।
 
हाल में हुए एक अध्ययन के मुताबिक वियतनाम के ग्रामीण इलाक़ों में तीन में से एक शख़्स और शहरों में 10 में से एक व्यक्ति सूअर के ताज़ा ख़ून की डिश खाता है।
 
हो ची मिन्ह सिटी में ऑक्सफर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर स्टीफन बेकर ने कहा, वियतनाम के लिए यह बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि इसे जागरूकता के माध्यम से ख़त्म किया जा सकता है। आम लोगों को ये बताया जाना चाहिए कि यह उनकी सेहत के लिए ख़तरनाक है। हालांकि वहां की सांस्कृतिक वजहों से यह आसान नहीं है।
 
चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग लगातार इस बात को रेखांकित करते रहे हैं कि सूअर का ताज़ा ख़ून सुरक्षित नहीं है और इससे बचने की ज़रूरत है।
Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

Redmi का बड़ा धमाका, लांच किया सस्ता स्मार्टफोन, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

क्या सच में 'अलविदा' कह रहा है OnePlus? आपके फोन के अपडेट्स और वारंटी पर आया बड़ा अपडेट

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

अगला लेख