Daily Horoscope
✕

जब खून में नहाए भारतीय क्रिकेटर

Updated: सोमवार, 1 दिसंबर 2014 (12:51 IST)
आदेश कुमार गुप्त, खेल पत्रकार, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए


ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ फ़िल हयूज़ और फिर इसराइल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और अंतरराष्ट्रीय अंपायर हिलेल ऑस्कर की बाउंसर से मौत हो गई। इन घटनाओं से भारत और वेस्टइंड़ीज के बीच 1975-76 में खेले गए एक खूनी टेस्ट मैच की याद ताज़ा हो गई। यह उस सीरिज का चौथा टेस्ट मैच था जो जमैका में खेला गया।

दरअसल, भारत ने इससे पहले पोर्ट ऑफ स्पेन ने वेस्टइंड़ीज को जीत के लिए 403 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरे टेस्ट मैच में हराया था। तीसरा टेस्ट मैच भी ड्रॉ रहा। हार से गुस्साए वेस्टइंड़ीज़ के कप्तान क्लाइव लॉयड ने अपने तेज़ गेंदबाज़ो माइकल होल्डिंग, वॉयने डेनियल, बर्नार्ड जूलियन और वैनबर्न होल्डर को भारतीय बल्लेबाजों की बाउंसर और बीमर से ख़बर लेने को कहा।

बाउंसर फेंकने का सिलसिला होल्डिंग ने शुरू किया जो गायकवाड़ पर हर ओवर में तीन बाउंसर कर रहे थे और उनकी अगुवाई में सुनील गावस्कर पर चार बाउंसर और एक बीमर किया जा रहा था।

दर्शकों का शोर :  उस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज़ सैयद किरमानी ने बताया कि हर बाउंसर के साथ दर्शक चिल्लाते थे- किल हिम! इन्हें मार डालो, हिट हिम, इनके सिर पर मारो। जब भी बल्लेबाज़ को गेंद लगती वह बीयर केन के साथ उछलते, खुशी मनाते।

गेंदबाज़ राउंड द विकेट गेंदबाज़ी करते हुए कई गेंदें गायकवाड़ के कंधे और सीने पर मार चुके थे। इसके बाद जूलियन की एक गेंद पर विश्वनाथ की एक अंगुली टूट गई। लंबे संघर्ष के बाद अंततः गायकवाड़ के उलटे कान के पास गेंद लगी वे लहूलुहान होकर विकेट पर गिरे और अस्पताल ले जाए गए।

वेस्टइंडीज़ का कहर :  इसके बाद ब्रजेश पटेल को होल्डर का बाउंसर लगा जो सीधा उनके मुंह पर लगा। इस पूरे मैच में भारत ने पहली पारी में छ: विकेट गंवाए जबकि दूसरी पारी में केवल पांच। इसके बावजूद भारत 10 विकेट से हारा क्योंकि पिच भारतीय खिलाड़ियों के ख़ून में रंगी थी। दूसरी पारी में तो भारत का यह हाल था कि अंशुमान गायकवाड़, गुंडप्पा विश्वनाथ और ब्रजेश पटेल तो बल्लेबाज़ी करने के लिए मैदान में नहीं उतरे।

जब भारत को स्कोर पांच विकेट पर 97 रन था तब कप्तान बिशन सिंह बेदी ना तो ख़ुद मैदान पर उतरे और ना ही उन्होने चंद्रशेखर को बल्लेबाज़ी करने भेजा। यह था वेस्टइंड़ीज़ की चौकड़ी का कहर।

तेज विकेट :  उस टेस्ट मैच में पूर्व ऑलराउंडर मदन लाल भी मौजूद थे जो अपने करियर में पहली और आखिरी बार नंबर चार पर खेले। मदन लाल कहते हैं कि तब ड्रेसिंग रूम में ख़ौफ छाया था। विकेट भी बेहद तेज़ थी। भारत को हिलाने का शायद यही हथियार उनके पास था। तब तक क्रिकेट में हेलमेट नहीं आया था। उस टेस्ट मैच में मोहिंदर अमरनाथ और दिलीप वैंगसरकर ने भी कई बाउंसर अपने शरीर पर झेले। इसके बाद वेस्टइंडीज ने तेज़ गेंदबाज़ी के दम पर ही 19 साल क्रिकेट पर एकछत्र राज किया।
Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च