biodatamaker

'हिंदुस्तान ज़िंदाबाद' लिखने पर पाकिस्तानी गिरफ़्तार

Updated: मंगलवार, 5 दिसंबर 2017 (11:38 IST)
पाकिस्तान के हरिपुर में अपने घर की दीवार पर 'हिंदुस्तान ज़िंदाबाद' लिखने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, एक माचिस फैक्ट्री में काम करने वाले 20 साल के मज़दूर ने स्वीकार किया है कि ये नारा उसी ने लिखा था। 

इस व्यक्ति ने बताया कि वो बॉलीवुड फ़िल्मों और गानों का शौक़ीन है और अभिनेता बनना चाहता है। अब उसे सात साल की जेल भुगतनी पड़ सकती है।
 
क़ानून के जानकारों का कहना है कि हालांकि इस नारे पर कोई प्रतिबंध नहीं हैं, लेकिन पाकिस्तानी दंड संहिता की धारा 505 के तहत इसे विद्रोह भड़काने वाला, सैनिकों की ज़िंदगी ख़तरे में डालने वाला या राज्य के ख़िलाफ़ हिंसा भड़काने वाला माना जा सकता है। साजिद शाह नाम के इस व्यक्ति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
 
जांच अधिकारी अब्दुल रेहान ने बीबीसी को बताया, "चार भाइयों में वो सबसे बड़े हैं और पिता की मौत के बाद से ही वो अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले व्यक्ति हैं।" स्कूल छोड़ने के बाद शाह ने माचिस फ़ैक्ट्री में नौकरी कर ली थी।
 
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, किसी ने माखन कॉलोनी में एक घर के बाहर ऐसा नारा लिखे जाने की पुलिस से शिकायत की थी। इसमें कहा गया है कि, "जब पुलिस ने घर का दरवाज़ा खटखटाया तो एक नौजवान बाहर आया। उसने बताया कि उसी ने ये नारा लिखा है।"
 
पहले भी हुए हैं ऐसे मामले
पिछले साल जनवरी में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जैसे दिखने वाले एक पाकिस्तानी प्रशंसक को इसलिए गिरफ़्तार कर लिया गया था कि उन्होंने कोहली के सम्मान में भारतीय झंडा लहराया था। उनके ख़िलाफ़ मुकदमा दायर किया गया, लेकिन बाद में रिहा कर दिया गया था।
 
पिछले दिसम्बर में एक भारतीय प्रशंसक को इसलिए पीटा गया और फिर गिरफ़्तार कर लिया गया क्योंकि उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफ़रीदी के नाम वाली टी शर्ट पहन रखी थी।
 
इसी साल जून में भारत में भी ऐसा ही वाकया हो चुका है। मध्यप्रदेश में 15 मुसलमान युवकों को चैंपियंस ट्रॉफ़ी के दौरान भारत विरोध और पाकिस्तान के समर्थन में कथित नारे लगाने के लिए गिरफ़्तार कर लिया गया था। बाद में इन पर लगे आरोपों को हटा लिया गया। हालांकि इन पर सामाजिक शांति भंग करने के आरोप लगाए गए थे।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Jio Users के लिए बड़ा ऑफर, 12 महीने तक मुफ्त Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत, जानें कौन उठा सकता है फायदा

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

अगला लेख