Hanuman Chalisa
✕

'क़ायदे आज़म आओ ज़रा तुम देखो अपना पाकिस्तान'

Updated: बुधवार, 31 मई 2017 (11:00 IST)
पाकिस्तान के मशहूर टीवी होस्ट और अभिनेता साहिर लोधी भाषण प्रतियोगिता में शामिल एक लड़की पर बुरी तरह से भड़क गए। लड़की अपने भाषण में पाकिस्तान में महिलाओं से होने वाले भेदभाव और ज़ुल्म को लेकर काफ़ी ख़फ़ा थी।
 
उसने अपने भाषण में पाकिस्तान की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। तभी साहिर ने बीच में ही लड़की को चुप करा दिया। ये सब पाकिस्तान के एक निजी न्यूज़ चैनल पर लाइव था। इस शो की पाकिस्तान में ख़ूब चर्चा हो रही है। पाकिस्तान में ट्विटर पर साहिर लोधी को लेकर चर्चा गर्म है। वह पाकिस्तान में ट्विटर पर टॉप ट्रेंड कर रहे हैं।
 
लड़की अपने भाषण में बोल रही थी, ''मैं उस मुल्क में रहती हूं जहां औरतों की आवाज़ दबा दी जाती है। इस मुल्क में औरतों को इंसाफ नहीं मिलता। हमें कभी ज़िंदा दफ़्न कर दिया गया तो कभी क़ुरान से शादी करा दी गई। कभी दो चार क़िताबें पढ़ने पर ज़ुल्मों सितम सहना पड़ा।''
उसने अपने भाषण में कहा, ''लोग कहते हैं कि बराबरी का ज़माना है। अरे, कैसी बराबरी! कहां की बरारबरी? मैं आज नौकरी करना चाहूं तो दरिंदगी की भेंट चढ़ना पड़ता है। मैं इस क़ौम की हर वो बेटी हूं जो चंद पैसे कमाने के लिए घर से निकलती हूं तो उसकी इज्ज़तों हुर्मतों का सौदा होता है। यहां पसंद की शादी करने पर तेजाब फेंक दिया जाता है। यहां चंद पैसों के लिए 80 साल के बूढ़े से शादी करनी पड़ती है।''
 
उस लड़की ने कहा, ''ऐसे में दिल से एक ही शख़्स को पुकारने का मन करता है कि चोर-लुटेरे क़ातिल सारे शहर के चौकीदार हुए हैं, हिर्सो हवस के मतवाले भी धरती के हक़दार हुए हैं, कोई नहीं ये देखने वाला, कोई नहीं ये पूछने वाला कि किन हाथों सौंप गए तुम दिल से प्यारा पाकिस्तान, क़ायदे आज़म आओ ज़रा तुम देखो अपना पाकिस्तान। इस मुल्क में कभी औरतों का कत्ल कर दिया जाता है तो कभी उसकी इज्ज़त से खेला जाता है।''
उस लड़की के भाषण पर लोगों ने जमकर ताली बजाई।
 
लड़की के इतना बोलते ही साहिर लोधी बुरी तरह से भड़क गए। साहिर ने कहा, ''आपकी मेरी जंग हो जाएगी। अब रूक जाइए। आप लोगों ने किस बात पर ताली बजाई? आप हमें बताइए कि किस बात पर ताली बजाई? इस बात पर हमने क़ायदे आज़म को ललकारा है कि वो अपने पाकिस्तान को आकर देखें। मुझे अफसोस है। आपमें से किसको इतनी हिम्मत है कि एक शख़्स जिसने आपको पाकिस्तान दिया है, जिसके लिए लाखों लोग शहीद हुए और जब पाकिस्तान बन गया तो उसे ललकार रहे हैं। क्या हम क़ायदे आज़म को ब्लेम करेंगे। कर सब हम रहे हैं और ब्लेम क़ायदे आज़म को करेंगे?''
 
ट्विटर पर साहिर लोधी को लेकर ख़ूब चर्चा हो रही है। कई लोग तारीफ़ कर रहे हैं तो ज़्यादातर लोगों ने साहिर को निशाने पर लिया है। शाह नाम के एक ट्विटर हैंडलर ने लिखा है, ''उस लड़की ने क़ायदे आज़म का अपमान नहीं किया है। साहिर लोधी ने ख़ुद को ज़्यादा देशभक्त दिखाने की कोशिश की है।''
 
मिर्ज़ा उस्मान ने लिखा है, ''साहिर उस लड़की को समझने में नाकाम रहे।'' वहीं अब्दुल क़याम ने लिखा है, ''साहिल लोधी ने बढ़िया ड्रामा फैलाया।''

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

अगला लेख