Hanuman Chalisa

पाकिस्तान में जनगणना, सिख नाराज़

गुरुवार, 23 मार्च 2017 (12:15 IST)
रिफ़तुल्ला ओरकज़ई (पेशावर)
 
पाकिस्तान में दो दशकों के बाद हो रही जनगणना को लेकर सिख समुदाय के लोग नाराज हैं। वे इस बात को लेकर निराश हैं कि उन्हें जनगणना में दरकिनार कर दिया गया है। उनका कहना है कि जनगणना के रजिस्टर में अलग से सिखों के लिए कॉलम नहीं बनाया गया जबकि दूसरे मज़हबों को लिस्ट में जगह दी गई है। पेशावर में सिख इस मुद्दे पर शनिवार से ही विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
 
एक सिख प्रदर्शनकारी ने कहा,"हमारे समुदाय को छोड़ दिया गया है। पाकिस्तान में सिख धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं और लोग ये बात जानते हैं। हमें ये बात बुरी लगी है। हमने कहा है कि हमारे पास पेशावर हाई कोर्ट का रास्ता बचा है। हमने कोर्ट में याचिका दायर की है।"
 
पाकिस्तान में फिलहाल पहले चरण की जनगणना हो रही है। कहा जा रहा है कि सिखों ने ये मुद्दा देर से उठाया। एक नौजवान सिख प्रदर्शनकारी का इस पर कहना था, "1981 में जब मतगणना हुई थी तो हमारे बुजुर्गों को भी इसके बारे में जानकारी नहीं थी। इस बार ये होना चाहिए था कि जनगणना का फॉर्म लोगों के सामने रखा जाता ताकि हमें इसके बारे में पता चलता। हमें दो-तीन दिन पहले ही इसके बारे में पता चला और हमने काम शुरू कर दिया।"
 
पेशावर हाई कोर्ट ने याचिका दायर किए जाने के अगले दिन अपने फैसले में कहा दूसरे चरण की जनगणना में सिखों को शामिल किया जाए। पेशावर हाई कोर्ट के वकील और सिख कार्यकर्ता राजेश कहते हैं, "ये एक ऐतिहासिक फैसला है। पेशावर हाई कोर्ट ने कहा है कि जनगणना में अभी जो फेज़ चल रहा है, उसे रोका न जाए। जब इसका दूसरा चरण शुरू हो तो इसमें सिखों का अलग से कॉलम बनाया जाए।"
 
जनगणना में छोड़े जाने की शिकायत केवल सिखों की ही नहीं है। पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी नजरअंदाज किए जाने की शिकायत कर रहे हैं। आरोप लगाए जा रहे हैं कि सरकार ने इसके लिए पहले ग्राउंड वर्क नहीं किया था।
 
राजेश बताते हैं कि जनगणना विभाग के लोग भी इससे बेखबर थे कि जनगणना फॉर्म में सिखों का जिक्र है या नहीं। पेशावर के जनगणना में दफ्तर में शुरू में उन्हें बताया गया कि इसमें सिखों का कॉलम है लेकिन जब फॉर्म खोल कर देखा गया तो ये नदारद था।
Show comments

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

7,100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और 144Hz डिस्प्ले Motorola Edge 70 Max लॉन्च से पहले सामने आए बड़े फीचर्स

25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GSTघटाकर 5% करने की सिफारिश

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

जून 2026 के 3 सस्ते स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस का जबरदस्त कॉम्बो

अगला लेख