manglik dosh calculator
✕

क्यों टूटी थी ओम पुरी की दूसरी शादी?

Updated: शुक्रवार, 6 जनवरी 2017 (20:04 IST)
-रेहान फ़ज़ल
ओम पुरी की दूसरी पत्नी नंदिता पुरी की लिखी उनकी जीवनी 'अनलाइकली हीरो : द स्टोरी ऑफ़ ओम पुरी' जब 2009 में छपी थी तो उसने ओम पुरी के निजी जीवन में भूचाल ला दिया था।
 
ओम पुरी ने इस बात का बहुत बुरा माना था कि इस किताब में कई महिलाओं से उनके संबंधों को बिना किसा लागलपेट के असली नामों के साथ बताया गया था। किताब के अनुसार ओम ने 14 वर्ष की आयु में अपने घर में काम करने वाली एक महिला से यौन संबंध बनाए थे।
बाद में उनके एक और महिला से गहरे निजी और यौन संबंध बने जो उनके बीमार पिता की तीमारदारी कर रही थी। ओमपुरी का कहना था कि नंदिता ने ये बातें जगज़ाहिर कर उनके चाहने वालों के बीच उनकी छवि को गिरा दिया।
 
ओम को नंदिता से सबसे अधिक नाराज़गी थी घर में काम करने वाली एक महिला के साथ उनके सेक्स संबंधों को लेकर लिखे गए वाकये से। किताब के मुताबिक़ ये संबंध तब बने थे जब ओम 14 साल के थे।
 
एक इंटरव्यू में ओमपुरी ने कहा था कि उनकी बीवी ने उनके जीवन के पवित्र हिस्से को इस स्तर तक गिरा दिया है कि वो सुनने में घटिया लगता है। उनका कहना था कि हर पति पत्नी में बहुत सारी राज़दाराना बातें होती हैं लेकिन उसे आम नहीं किया जाता है। उनका कहना था कि किताब के इस हिस्से ने समाज की नज़रों में उनके आदर को कम कर दिया है।
 
दिलचस्प बात ये है कि नंदिता, ओम के जीवन में तब आईं जब वो 1993 में 'सिटी ऑफ़ जॉय' की शूटिंग के दौरान उनका इंटरव्यू लेने पहुंची थीं। उनकी दोस्ती बढ़ी और बाद में दोनों ने शादी कर ली। इससे पहले ओम पुरी अभिनेता अन्नू कपूर की बहन से शादी कर चुके थे लेकिन वो शादी चल नहीं सकी।
 
ओम पुरी को इस बात पर ऐतराज़ था कि नंदिता ने किताब के प्रकाशन से पहले उन्हें वो किताब पढ़ने तक के लिए नहीं दी। उस समय ओम पुरी ने कहा था कि नंदिता ने उनके विश्वास को तो तोड़ा ही है, साथ ही उन सभी महिलाओं के वास्तविक नाम बता कर उनकी भी छवि खराब की है। बाद में नंदिता ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और मामला पुलिस तक पहुंच गया था। उसके बाद ओम पुरी और नंदिता पुरी अलग हो गए थे।

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

vivo x500 Series Launch : 200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

अगला लेख