kalsarpa dosh calculator
✕

इस टापू पर महिलाओं का जाना क्यों है मना

Updated: मंगलवार, 9 मई 2017 (12:10 IST)
जापान में एक ऐसा टापू है जहां महिलाओं को जाने की इजाज़त नहीं है। इस टापू को यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल करने का प्रस्ताव दिया गया है। असाही शिंबून अख़बार की रिपोर्ट के मुताबिक जापान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित ओकिनोशिमा आइलैंड पर धार्मिक कारणों से केवल पुरुषों को जाने की अनुमति है।
 
यहां तक कि जो लोग इस टापू पर जाते हैं उन्हें वहां से मुख्यभूमि पर कोई यादगार चीज़ लाने की भी इजाज़त नहीं है। अख़बार के अनुसार वहां से लौटने वाले घास तक नहीं ला सकते। इस टापू को एक परामर्शदाता पैनल ने विश्व धरोहर स्थल बनाए जाने की अनुशंसा की है। इस पर अंतिम फ़ैसला यूनेस्को की बैठक में जुलाई महीने में होगा।
 
टापू पर मुनाकाटा ताइशा ओकित्सुमिया श्राइन मौजूद है जहां समुद्र की देवी की पूजा की जाती है। ओकिनोशिमा में प्राचीन काल में जहाज़ों की सुरक्षा के लिए पूजा की जाती थी। जापान टाइम्स के मुताबिक चौथी और नवीं शताब्दी के बीच इस टापू पर कोरियाई प्रायद्वीप और चीन के बीच व्यापार विनमय होता था।
 
पुराने समय से चली आ रही धार्मिक पाबंदियां आज भी इस टापू पर मान्य हैं जिनमें महिलाओं के आने पर प्रतिबंध भी शामिल है। यहां आने वाले पुरुषों को पहले नग्न होकर शुद्धिकरण के लिए एक विधि का पालन करना पड़ता है और उनसे अपेक्षा की जाती है कि टापू की यात्रा का विवरण वो किसी से भी साझा नहीं करेंगे।
 
असाही शिंबून अख़बार के मुताबिक, "टापू को विश्व धरोहर स्थल बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर कुछ और बातों को भी इसमें शामिल करने की ज़रूरत होगी।" अख़बार के मुताबिक आने वाले समय में ओकिनोशिमा टापू पर पर्यटन को बढ़ावा देना एक मुद्दा बन सकता है।
 
हालांकि फ़िलहाल ऐसी कोई संभावना नहीं है कि महिलाओं के टापू पर जाने पर लगी पाबंदी को हटाया जाएगा। मुनाकाटा ताइशा के एक अधिकारी ने माइनिची डेली अखबार को बताया, "अगर इस टापू को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल कर लिया जाता है तब भी हमारे नज़रिए में बदलाव नहीं आएगा। हम टापू पर आने वालों के लिए बने नियम में बदलाव नहीं करेंगे।"
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

vivo x500 Series Launch : 200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

अगला लेख