Hanuman Chalisa
✕

'क्या भारत में सैनिक सिर्फ़ शहीद होने के लिए हैं'

Updated: मंगलवार, 25 अप्रैल 2017 (11:38 IST)
छत्तीसगढ़ के सुकमा में माओवादी हमले में 26 जवानों की मौत के बाद लोग सोशल मीडिया पर लोग भारत सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।

दीपक प्रजापति ( @bandakadeepak) ने ट्वीट किया, "छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ़ के जवान शहीद...क्या भारत में सैनिक अब केवल शहीद होने के लिए हैं? ये सरकार नींद से जागती क्यों नहीं?"
 
घनश्याम मिश्र ने सवाल पूछा, "ऐसा कब तक चलेगा. कांग्रेस सरकार में भी और अब भी?"
संतोष गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए ट्वीट किया, "कुछ करिए मोदी जी. सीआरपीएफ़ जवानों की कीमती ज़िंदगी यूं जाने से बचाइए।"
 
चंद्रू ने सवाल किया, "इस अहम समय सीआरपीएफ़ महानिदेशक का पद खाली क्यों हैं। सरकार से ये सवाल पूछिए।"
सिद्धार्थ तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए ट्वीट किया, "अभी लग रहा है कि सब बेकार हो रहा है। नरेंद्र सर आप भी कुछ नहीं कर रहे हैं निंदा के ट्वीट करने के अलावा. ये कायराना है।"
 
अनिल ठाकुर ने ट्वीट किया, "मोदी जी और राजनाथ जी, ये बर्दाश्त से बाहर है। 56 इंच की बेइज्ज़ती है ये सब। हमें प्रतिक्रिया चाहिए, निंदा नहीं।"
 
सलीम अख़्तर सिद्दीकी ने फ़ेसबुक पर लिखा, "सुकमा में सीआरपीएफ़ के जवानों की मौत बताती है कि नोटबंदी से नक्सलवाद की कमर नहीं टूटी। उधर, कश्मीर में भी नोटबंदी से पत्थरबाजों में कोई कमी नहीं आई है। हां, नोटबंदी से गरीबों की कमर जरूर टूटी है।"
अंकित द्विवेदी ने फ़ेसबुक पर लिखा, "सरकार तो केंद्र से लेकर छत्तीसगढ़ तक एक ही तरह का नारा लगाने वालों की है फिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन है? कौन लोग छत्तीसगढ़ के लोगों को नक्सली बनाने पर मजबूर कर रहे हैं? बीजेपी वहां एक दशक से सत्ता में है। पिछले तीन सालों से केंद्र में भी सरकार है फिर नक्सली हमले अब तक क्यों नहीं रुके?"
Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

iQOO Pad Pro 8.8 Launch : 9,020mAh बैटरी, एक्टिव कूलिंग फैन और 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

अगला लेख