sundarkand

एक मच्छर ने इन्हें ट्विटर से करवाया बैन

Updated: मंगलवार, 5 सितम्बर 2017 (14:21 IST)
- पॉल हैरिसन (बीबीसी ट्रेंडिंग)
इस ख़बर को पढ़ने के बाद शायद आप मच्छरों से और ज़्यादा डरने लगेंगे। जापान में एक शख़्स को ट्विटर से इसलिए बैन कर दिया गया है क्योंकि उसने एक मच्छर को जान से मार दिया था। सोशल मीडिया पर गाली-गलौच करने पर लोगों को बैन किया जाना कोई नई बात नहीं है, लेकिन जापान में बात कुछ ज़्यादा ही आगे निकल गई।
 
यह सब 20 अगस्त को शुरू हुआ जब @nemuismywife नाम के यूज़र को टीवी देखने के दौरान एक मच्छर ने कई बार काटा। तंग आकर उन्होंने मच्छर को मार दिया और उसकी तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, ''जब मैं आराम करने और टीवी देखने की कोशिश कर रहा हूं तो तुम्हें मुझे यूं काटकर क्या मिल रहा है? जाओ मरो (तुम पहले ही मर चुके हो)। कुछ देर बाद ही उन्हें ट्विटर की ओर से एक मेसेज मिला कि उनका अकाउंट फ्रीज़ कर दिया गया है और उसे दोबारा ऐक्टिवेट नहीं किया जा सकता।
 
इसके बाद उन्होंने @DaydreamMatcha नाम से एक नया ट्विटर अकाउंट बनाया और ट्विटर के इस फ़ैसले पर नाराज़गी ज़ाहिर की। उन्होंने ट्वीट किया,''मेरा पिछला अकाउंट हमेशा के लिए फ्रीज़ कर दिया गया है क्योंकि मैंने एक मच्छर को मारने की बात कही थी। क्या ये नियमों का उल्लंघन है?''
 
बहुत से लोगों ने उनसे हमदर्दी भी जताई। उनके इस ट्वीट को 31,000 से ज्यादा बार रीट्वीट किया गया। ट्विटर ने कुछ वक़्त पहले ट्रोल्स और ऑनलाइन अब्यूज़ को रोकने के लिए कई नई गाइडलाइंस ज़ारी की थीं। हालांकि कुछ रिपोर्ट् का दावा है कि उस ट्वीट को किसी इंसान ने नहीं बल्कि ऑटोमेटेड प्रोग्राम ने मार्क किया था।
 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Jio Users के लिए बड़ा ऑफर, 12 महीने तक मुफ्त Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत, जानें कौन उठा सकता है फायदा

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

अगला लेख