sundarkand
✕

कहते थे ये सब काम लड़कों के हैं: आईएएस टॉपर

Updated: सोमवार, 20 जुलाई 2015 (14:21 IST)
- संदीप सोनी 
 
संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अव्वल आने वाली इरा सिंघल का कहना है कि उन्हें भी महिला होने की वजह से भेदभाव का शिकार होना पड़ा था।
बीबीसी से बातचीत के दौरान 60 प्रतिशत से ज्यादा विकलांगता की शिकार इरा सिंघल ने अपने स्कूल और कॉलेज के अनुभव भी साझा किए।
 
उन्होंने बताया कि स्कूल या कॉलेज में वे जब भी लीक से हट कर कुछ करना चाहती थीं या कुछ बेहतर कर दिखाना चाहती थीं, तो उन्हें यह सुनकर निरुत्साहित होना पड़ता कि वे लड़की हैं।
'मुझसे कहा जाता था कि यह सब काम लड़के करते हैं।'
 
'स्त्री हो, घर बसाने की सोचो' : इरा के मुताबिक, शिक्षक, सहपाठी और घर के लोग भी उन्हें बार बार यह अहसास दिलाते रहते थे कि वे महिला हैं और उन्हें इस बात का ख्याल रखना चाहिए। उनसे कहा जाता था कि वे विवाह करने और घर परिवार संभालने के बारे में सोचें।
 
इरा ने बीबीसी से कहा कि वे महिलाओं, शारीरिक रूप से अक्षम लोगों और समाज के वंचित तबके के लोगों के लिए कुछ करना चाहती हैं। उन्हें सही मौके की तलाश है जब वे दूसरों के लिए कुछ कर सकें।
 
वे यह भी कहती हैं कि कभी उनकी बातों को सुना नहीं गया। वे अब भी पूरी तरह आश्वस्त नहीं है कि लोग उनकी बातों को पूरी गंभीरता से सुनेंगे।
Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Xiaomi 18 Pro Max, Xiaomi 18 Pro Max कीमत, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, कब होगा भारत में लॉन्च

Lava ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा से लैस

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide