Daily Horoscope

सोशल: 'आधार' पर साक्षी धोनी ने रविशंकर को सुनाई खरी खरी

Updated: बुधवार, 29 मार्च 2017 (11:41 IST)
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के 'आधार' के प्रमोशन पर धोनी परिवार की जानकारी के इस्तेमाल पर एतराज़ जताया है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को धोनी के आधार कार्ड के साथ रजिस्ट्रेशन करवाते हुए एक तस्वीर ट्वीट की थी। इस तस्वीर में धोनी आधार कार्ड के लिए मशीन पर उंगलियों के निशान स्कैन करवा रहे थे।
 
रविशंकर ने ट्वीट के साथ लिखा- 'महान क्रिकेटर धोनी का डिजिटल हुक शॉट।' इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए धोनी की पत्नी साक्षी सिंह ने लिखा, ''क्या कोई प्राइवेसी बची हुई है? आधार कार्ड एप्लीकेशन की जानकारियों को पब्लिक प्रॉपर्टी बना दिया है। निराशाजनक।''
रविशंकर इस पर जवाब देते हुए लिखते हैं, ''नहीं, ये जानकारी पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं है। क्या मेरे इस ट्वीट से कोई पर्सनल जानकारी बाहर आ रही है।'' ट्विटर पर ये सवाल जवाब कुछ देर तक चलते रहे।
 
साक्षी ने इसके जवाब में लिखा, ''सर, जिस फॉर्म में पर्सनल जानकारी भरी हुई थी, वो लीक हो गया है।'' एक दूसरे ट्वीट में साक्षी ने एक तस्वीर के साथ बताया, ''सर मैं @CSCegov_ हैंडल से ट्वीट की इस तस्वीर के बारे में बात कर रही हूं।''
 
ये तस्वीर कॉमन सर्विस सेंटर के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @CSCegov_ से ट्वीट की गई थी। ट्वीट में धोनी का आधार कार्ड के लिए भरा फॉर्म शेयर किया गया था। हालांकि बाद में ये ट्वीट डिलीट कर दिया गया।
रविशंकर ने @CSCegov_ की तरफ से हुई ग़लती स्वीकार करते हुए लिखा, ''इस बात पर ध्यान दिलाने के लिए शुक्रिया। किसी की निजी जानकारी शेयर करना गैरक़ानूनी है। इसको लेकर गंभीर कदम उठाए जाएंगे।''
 
जवाब में साक्षी ने भी रविशंकर प्रसाद का ट्विटर पर जल्द संज्ञान लेने और जवाब देने के लिए शुक्रिया अदा किया।
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Jio Users के लिए बड़ा ऑफर, 12 महीने तक मुफ्त Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत, जानें कौन उठा सकता है फायदा

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

अगला लेख