shradh paksha
✕

मंदिर-मस्जिद-गुरुद्वारों में भोंपू क्यों?

Updated: गुरुवार, 20 अप्रैल 2017 (10:50 IST)
- अनंत प्रकाश 
गायक सोनू निगम ने धार्मिक स्थानों से लाउडस्पीकर के शोर पर आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने ट्वीट कर सोशल मीडिया से वॉट्सऐप तक लोगों के बीच तीखी बहस छेड़ दी है। मंदिरों, मस्जिदों और गुरुद्वारों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के औचित्य पर सवाल उठाया जा रहा है। बीबीसी ने इस मुद्दे पर हिंदू, मुस्लिम और सिख धर्म के जानकारों से बात करके जानने की कोशिश की है। तीनों धर्मों के जानकारों से पूछा गया कि उनके धर्म स्थल पर लाउडस्पीकर के प्रयोग का क्या औचित्य है?
 
मंदिर की आरती
क्नॉट प्लेस के हनुमान मंदिर के पुजारी सुरेश शर्मा कहते हैं, "हिंदू धर्म में शुरुआत से गाने-बजाने का चलन है। आरती लोगों के कानों में पड़ती है तो अंतरआत्मा जागती है, लाउडस्पीकर से ये आवाज ज्यादा लोगों तक पहुंचती है। ऐसे में लाउडस्पीकर बंद नहीं होने चाहिए।"
 
सुरेश शर्मा से जब ये पूछा गया कि क्या ये ठीक है कि मंदिर की वजह से आसपास के लोगों को दिक्कत हो? इस सवाल का जवाब मिला कि कुछ भी किया जाए तो कोई न कोई तो विरोध करेगा ही।
 
गुरुद्वारों में गुरुबानी 
दिल्ली सिख गुरुद्वारा समिति में धर्म प्रचार विभाग के चेयरमैन कुलमोहर सिंह कहते हैं, "प्राचीन काल में गुरुद्वारों को इस ढंग से बनाया जाता था कि गुरुबानी की आवाज गुरुद्वारा परिसर में ही सीमित रहती थी। "
 
मकसद है कि ये आवाज़ हर शख्स के पास पहुंचे, लेकिन कालांतर में गुरुद्वारा संरचना में अंतर आने की वजह से ऐसा संभव नहीं होता है।"
 
वे आगे कहते हैं, "इसलिए लाउडस्पीकर की मदद से परिसर में मौजूद भक्तों तक गुरुबानी पहुंचाई जाती है। लाउडस्पीकर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है और इसका उपयोग किसी को परेशानी पहुंचाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। अगर किसी गुरुद्वारे में ऐसा हो रहा हो तो मैं अपील करूंगा कि ऐसा न किया जाए।"
 
मस्जिद से अज़ान
दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया के प्रोफेसर जुनैद हैरिस अजान का सबब समझाते हैं, "अब सोने से बेहतर है कि आप उठ जाएं..." उनके मुताबिक, "लाउडस्पीकर की मदद से अज़ान कहे जाने का सिर्फ एक उद्देश्य है कि दूर दूर के लोगों तक ये आवाज़ पहुंच सके।
 
चूंकि इस्लाम समानता में विश्वास करता है इसलिए ये सभी के लिए है ताकि सभी को एक समान समय पर नमाज अता करने की सूचना मिले।" हालांकि वो ये भी कहते हैं कि हॉस्पिटल जैसी जगहों पर लाउडस्पीकर का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए।
Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Xiaomi 18 Pro Max, Xiaomi 18 Pro Max कीमत, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, कब होगा भारत में लॉन्च

Lava ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा से लैस

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख