Hanuman Chalisa

सड़क पर गडढों का नायाब मखौल

Written By BBC Hindi
Updated: बुधवार, 17 सितम्बर 2014 (17:15 IST)
लिथुआनिया में सड़कों की खराब हालत से परेशान लोगों के एक समूह ने विरोध का नायाब तरीका निकाला है। देश के दूसरे सबसे बड़े शहर कौनास में सड़कों के गड्ढ़ों की समस्या को सामने लाने के लिए कुछ दोस्तों ने 'कॉमिक फोटोशूट' कराया है।



बोर्ड पांडा फोटोब्लॉग के लिए खींची गई मजाकिया तस्वीरों में दिखाया गया है कि गड्ढें इतने बड़े हैं कि उन्हें स्वीमिंग पूल, झील या नदी समझने की गलतफहमी हो सकती है।

सड़क के गड्ढे : तस्वीरों में कोई तैराकी की पोशाक पहने पानी में छलांग लगाने की मुद्रा में है, कोई गड्ढे में कांटा डालकर मछली पकड़ रहा है तो कुछ अपने दांत ब्रश कर रहे हैं।

तो कोई रोमांटिक मूड में आसमान को निहार रहा है।

फेसबुक पर जेड999 नाम से चल रहा यह समूह खुद को 'लीजेंड्री आउटडोर समूह' बताता है। समूह का कहना है कि इस फोटो प्रोजैक्ट का उद्देश्य परिस्थितियों की मजाक बनाकर सरकार को कार्रवाई करने के लिए विवश करना है।

सड़क सुरक्षा लिथुआनिया में बड़ा मुद्दा है। 2013 में स्थानीय मीडिया ने समूचे यूरोप में सड़क हादसों में सबसे ज्यादा मौतों के कारण लिथुआनिया की आलोचना की थी।

लिथुआनिया में प्रत्येक दस लाख की आबादी पर 100 लोग सड़क हादसों का शिकार होते हैं। यह यूरोपीय संघ के 55 के औसत से लगभग दोगुना है।

Show comments

प्रहलाद जोशी संभालेंगे धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी, जानिए कौन हैं देश के नए शिक्षा मंत्री?

योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि, यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ सारनाथ

हम कॉकरोच हैं, आसानी से नहीं निकलेंगे! शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के बाद CJP चीफ दीपके का बयान, 49 दिन चले आंदोलन का अंत

आखिर धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे में इतना वक्त क्यों लगा? पूरे मामले की इनसाइड स्टोरी

अमेरिकी कोर्ट का ट्रंप को बड़ा झटका, H-1B Visa पर भारी शुल्क लगाने के फैसले पर जारी रहेगी रोक

सभी देखें

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

Samsung Galaxy Unpacked 2026: 22 जुलाई को लॉन्च होंगे नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच, Galaxy Z Fold8 सीरीज पर सबकी नजर

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

7,100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और 144Hz डिस्प्ले Motorola Edge 70 Max लॉन्च से पहले सामने आए बड़े फीचर्स

25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GSTघटाकर 5% करने की सिफारिश