Hanuman Chalisa
✕

सोशल: 'एक हाथ वाली लड़की' के दीवाने हुए लोग, दे रहे शादी का प्रस्ताव

Updated: बुधवार, 16 अगस्त 2017 (15:41 IST)
खामियां हर इंसान में होती हैं, कोई ऐसा नहीं है जिसमें ख़ूबियां ही ख़ूबियां हों। लेकिन ज़िंदगी की जंग वही जीतता है जो कमजोरियों को अपनी ताक़त बना ले और 21 साल की लॉरेन ने यही किया है।
 
पिछले साल हुए एक हादसे में लॉरेन ने अपना एक हाथ खो दिया था। इसके बावजूद उन्होंने अपनी ज़िंदादिली और खिलखिलाहट नहीं खोई। अपने गज़ब के सेंस ऑफ ह्यूमर और हाज़िरजवाबी की बदौलत वह इंटरनेट पर छाई हुई हैं। वो कहती हैं हंसी-मज़ाक करने की इस आदत ने उन्हें तकलीफ़ से निकलने में मदद की।
 
लॉरेन ख़ुद पर हंसते हुए कहती हैं, ''मैं कभी 'ताली बजाने वाली' इमोजी नहीं बनाती क्योंकि मैं असल में ताली बजा ही नहीं पाती।'' पहले उन्हें अपने कटे हुए हाथ पर हंसना अजीब लगता था लेकिन जब से उन्होंने ऐसा करना शुरू किया, सबकुछ बदल गया। लॉरेन ट्विटर पर एक से बढ़कर एक मज़ेदार ट्वीट करती हैं, इंस्टाग्राम पर अपनी ढेर सारी तस्वीरें शेयर करती हैं।
 
इतना ही नहीं उन्होंने डेटिंग साइट 'टिंडर' पर अपनी प्रोफ़ाइल भी बना रखी है और कई लोग उनके दीवाने हैं, उनसे शादी करना चाहते हैं। टिंडर प्रोफ़ाइल में वो अपने व्यक्तित्व को 10 में से 20, चेहरे को 10 में 10 और बॉडी को 10 में 9 नंबर देती हैं। साथ ही वो ये भी बताती हैं उनके 1/2 यानी दो में से एक हाथ ही है।
 
लॉरेन की प्रोफ़ाइल को ख़ूब पसंद किया जा रहा है और कहना ग़लत नहीं होगा कि ये वायरल हो रही है। लोग न सिर्फ उनकी सकारात्मकता से प्रभावित हो रहे हैं बल्कि उन्हें शादी का प्रस्ताव भी दे रहे हैं। यानी लॉरेन अपनी ज़िंदगी को तो भरपूर जी रही ही हैं, साथ ही दूसरों को भी जीना सिखा रही हैं।
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Jio Users के लिए बड़ा ऑफर, 12 महीने तक मुफ्त Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत, जानें कौन उठा सकता है फायदा

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

अगला लेख