suvichar
✕

सौंदर्य उत्पादों के बीच किम जोंग और उनकी पत्नी

Updated: सोमवार, 30 अक्टूबर 2017 (11:06 IST)
उत्तर कोरिया की जब भी बात आती है तो वहां के नेता किम जोंग-उन का चेहरा सैनिकों, मिसाइलों और हथियारों के साथ दिखता है। उनकी पत्नी रि सोल-जु भी शायद ही कभी सार्वजनिक तौर पर दिखती हैं। किम जोंग-उन ने अमरीका और उसके सहयोगियों से तनातनी के बीच समय निकालकर प्योंगयांग में एक कॉस्मेटिक फैक्ट्री का दौरा किया।
 
हाल ही में इस फैक्ट्री का पूरा ढांचा बदला गया था। किम अपनी पत्नी रि सोल-जु और पार्टी के एक सीनियर सदस्य के साथ इस फैक्ट्री में पहुंचे। किम अपनी पत्नी के साथ कम ही दिखते हैं। इस फैक्ट्री में 14 साल पहले इनके पिता किम जोंग-इल भी गए थे। उनके दौरे को वहां के सरकारी मीडिया पर प्रसारित किया गया।
 
इसके ठीक एक दिन पहले अमरीकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने कहा था कि उनका देश कभी उत्तर कोरिया को परमाणु शक्ति संपन्न देश के रूप में स्वीकार नहीं करेगा। मैटिस शनिवार को दक्षिण कोरिया पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर कोरिया ऐसे हथियारों का इस्तेमाल करता है तो उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।
 
उत्तर कोरिया द्वारा लगातार मिसाइल और परमाणु परीक्षण के कारण कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव चरम पर है। किम जोंग-उन का यह दौरा इस मामले में बिल्कुल अलग है क्योंकि वो अक्सर मिसाइलों और हथियारों के साथ दिखते हैं। ऐसा पहली बार है जब किम जोंग-उन अपनी पत्नी के साथ सौंदर्य उत्पादों के साथ दिखे। किम ने इस दौरान कॉस्मेटिक कंपनी की प्रशंसा की और विश्व स्तरीय उत्पाद बनाने के लिए कहा।
 
कौन हैं किम की पत्नी?
री सोल-जू के बारे में भी अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। मगर ऐसी कई खबरें आई थीं कि वह एक गायिका थीं और एक कार्यक्रम में परफॉर्म करते समय किम की नज़र उनपर पड़ी थी। इसी नाम की एक उत्तर कोरियाई कलाकार भी है, मगर यह पुष्टि नहीं हो पाई है कि दोनों एक ही हैं या अलग-अलग।
 
विश्लेषकों का कहना है कि किम जोंग-उन और री सोल-जू के तीन बच्चे हैं। यह अंदाज़ा री सोल-जू के अचानक कुछ वक़्त तक ग़ायब रहने और फिर नज़र आने के आधार पर लगाया गया है। मगर कभी भी इन बातों की पुष्टि नहीं हो पाई। री सोल-जू के पश्चिमी पहनावे और सार्वजनिक स्थानों पर पति के साथ बेफ़िक्री से पेश आने की तुलना अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा से की जाती रही है। 
 
यह देखकर उम्मीद लगाई जाने लगी थी कि किम जोंग-उन की नेतृत्व शैली में थोड़ी नरमी आएगी, मगर मिसाइल परीक्षणों के बाद हाल ही में उनके देश के अंतरराष्ट्रीय रिश्ते अचानक से ख़राब हो गए हैं।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

iQOO Pad Pro 8.8 Launch : 9,020mAh बैटरी, एक्टिव कूलिंग फैन और 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

अगला लेख