biodatamaker
✕

केदारनाथ को बचाएगी ये दीवार

Updated: बुधवार, 7 सितम्बर 2016 (15:17 IST)
- राजेश डोबरियाल (केदारनाथ से)
 
केदारनाथ मंदिर और उसके आस-पास के इलाक़ों की सुरक्षा अब एक तीन-स्तरीय दीवार तैयार हो रही है। 2013 में पहाड़ में ऊंचाई पर भारी बारिश से मंदाकिनी में बाढ़ आ गई थी और नदी रास्ता बदलकर केदारनाथ की तरफ़ आ गई थी। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार पानी और उसके साथ आए मलबे की चपेट में आकर साढ़े पांच हज़ार से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी, करीब साढ़े चार हज़ार घायल हो गए थे और पांच लाख लोग सीधे या अप्रत्यक्ष तौर पर प्रभावित हुए थे।
ऐसी आपदा फिर न हो इसे रोकने के लिए एक तीन-स्तरीय दीवार बनाई जा रही है। इस काम की ज़िम्मेदारी है नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के पास है। एनआइएम के सोनप्रयाग बेस कैंप के इंचार्ज मनोज सेमवाल ने बताया कि यह प्रोजेक्ट नब्बे फ़ीसदी पूरा हो चुका है।
 
पहली दीवार मंदाकिनी और सरस्वती नदी के रास्ते को सुरक्षित करने के लिए बनाई गई है। 2013 में मंदाकिनी रास्ता बदलकर केदारनाथ मंदिर की तरफ आ गई थी। ए शेप की यह दीवार पत्थरों से बनाई गई है और इसे गैबिन वॉल कहते हैं। यह गैबिन वॉल पानी को नीचे मंदिर की ओर आने से रोकने के लिए तैयार की गई है। अगर पानी बहुत अधिक तेज़ होगा तो यह उसके वेग को कम कर देगी।
दूसरी दीवार छह मीटर की रॉकनेट जाली है जो दो मीटर ज़मीन के अंदर और चार मीटर बाहर है। यह दीवार पानी में आने वाले बड़े बोल्डरों को रोक देगी। 2013 की आपदा में सबसे ज़्यादा नुक़सान पानी के साथ बड़े पत्थरों से ही हुआ था। एक जापानी कंपनी द्वारा बनाई गई यह रॉकनेट इको फ्रेंडली है।
 
रॉकनेट को पार कर जो पानी आ जाएगा उसे अर्ध-अंडाकार तीसरी दीवार डायवर्ट कर देगी और पानी एक ओर मंदाकिनी और दूसरी ओर सरस्वती में चला जाएगा। 350 मीटर लंबी और छह मीटर ऊंचाई की यह दीवार पूरी तरह कंक्रीट की बनी हुई है और दो मीटर ज़मीन के अंदर और चार मीटर बाहर है।

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Xiaomi 18 Pro Max, Xiaomi 18 Pro Max कीमत, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, कब होगा भारत में लॉन्च

Lava ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा से लैस

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

दिल्ली-मुंबई में ऐपल स्टोर्स के बाहर लगी लंबी कतारें, जानिए क्या है भारत में iPhone 18 Pro के दाम?

अगला लेख