sundarkand

कौन है एलओसी पार करने वाला भारतीय सैनिक

Updated: शनिवार, 1 अक्टूबर 2016 (16:11 IST)
- संजय रमाकांत तिवारी 
 
उत्तरी महाराष्ट्र में धुले शहर के करीब चंदू चव्हाण का गांव बोरविहिर है। इस छोटे से गांव में अधिकतर किसान हैं। चंदू के बड़े भाई भूषण भी सेना में हैं। वे गुजरात के जामनगर में तैनात हैं। चव्हाण परिवार के नजदीकी मित्र योगेश पाटिल के अनुसार भारतीय सेना के दफ्तर से भूषण को घर पर फोन आया था कि एक दो दिन से चंदू लापता हैं।
योगेश पाटिल ने बताया, "इंटरनेट पर पाकिस्तानी अखबार की वेबसाइट पर चंदू का नाम पकड़े गए भारतीय सैनिक के रूप में छपा। इसके बाद चंदू के घर पर भी ऐसा ही फोन आया था।"
 
उन्होंने बताया कि चंदू के लापता होने की खबर सुनकर उसकी नानी की हालत खराब हो गई। उन्हें अस्पताल में भरती करवाया गया। वहां उनकी शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। चंदू के घर के बाहर शुक्रवार को गांव वालों की भीड़ जुटी रही जहां मातम का माहौल है।
 
योगेश बताते हैं कि भूषण जामनगर से धूले के लिए निकल चुके हैं। उनके आने के बाद नानी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वो बताते हैं कि भूषण, चंदू और उनकी बहन जब छोटे थे तब उनके माता-पिता की मौत हो गई थी। तीनों को उनके नाना नानी ने पाला-पोसा और बड़ा किया।
योगेश के अनुसार 23 साल के चंदू बेहद सतर्क और होशियार शख्स हैं। वो एक अच्छे इंसान हैं। उनके पकड़े जाने की खबर से हम सब दुखी हैं। भूषण सबसे बड़े हैं। उनके बाद एक बहन है और चंदू सबसे छोटे हैं। सारा गांव उन्हें चंदू के नाम से ही पुकारता है। योगेश का कहना है कि चंदू बचपन से नटखट रहे हैं।
 
योगेश कहते हैं, "जब अहमदनगर में ट्रेनिंग पर थे तब उनसे मिलने जाते थे।" चंदू के लापता होने की ख़बर सुनकर योगेश और दूसरे दोस्त केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे के दफ्तर भी गए और उनके पीए से मुलाकात की। लेकिन फिलहाल चंदू के बारे में कोई नई जानकारी नहीं मिली है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Jio Users के लिए बड़ा ऑफर, 12 महीने तक मुफ्त Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत, जानें कौन उठा सकता है फायदा

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

अगला लेख