Hanuman Chalisa
✕

ऑस्ट्रेलिया: भारतीय ड्राइवर को ज़िंदा जलाया

Updated: शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016 (17:06 IST)
ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन शहर में एक भारतीय मूल के बस ड्राइवर को ज़िंदा जला दिया गया। पुलिस के मुताबिक़ मनमीत अलीशेर नाम के ड्राइवर की तब मौत हो गई जब एक यात्री ने उन पर एक 'ज्वलनशील पदार्थ' फेंका।
एक टैक्सी ड्राइवर ने बस का पिछला गेट खोला तब जाकर बस में फंसे छह लोग सुरक्षित बाहर निकल पाए। 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना के सिलसिले में 48 साल के एक शख़्स को गिरफ़्तार कर लिया है
 
मनमीत पंजाबी मूल के थे और यहां रह रहे भारतीयों के बीच वो एक अच्छे गायक और डांसर के रूप में मशहूर थे। उनके दोस्तों ने बताया कि वो एक सीधे सादे इंसान थे। मनमीत की सगाई हो चुकी थी और जल्द ही शादी होने वाली थी।
 
पुलिस सुपरटेंडेंट जिम कियो ने कहा, "मैंने कई तरह के अपराध देखे हैं लेकिन ये बड़ी अजीब सी बात दिख रही है कि कैसे बिना किसी वजह के एक शख़्स को यूं जला दिया गया।"
 
उन्होंने कहा, "एक बस ड्राइवर जो अपना काम ईमानदारी से करता है। अपने परिवार की और अपने समुदाय की मदद करता है। उसकी ज़िंदगी इस तरह से ले ली गई। बड़ी शर्मनाक बात है।"
 
ब्रिस्बेन के लॉर्ड मेयर ग्राहम क्विर्क ने कहा, "ये ऑस्ट्रेलिया के लिए और यहां के भारतीय समुदाय के लिए बड़े दुख की बात है।" ब्रिस्बेन में मनमीत की मौत के शोक में शनिवार को झंडे आधे झुके रहेंगे।
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

vivo x500 Series Launch : 200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

अगला लेख