Hanuman Chalisa

ब्लॉग: '...फ़ाइनल में भारत को हरा के मुझे ख़ुश कर दे'

Updated: सोमवार, 12 जून 2017 (11:57 IST)
- वुसतुल्लाह ख़ान (पाकिस्तान से)
 
पूल मैच में जो दिल भारत ने पाकिस्तान को हरा के तोड़ दिया था वो ही दिल श्रीलंका ने भारत को सात विकेटों से हरा के जोड़ दिया। अब बस इतना और हो जाए कि आज पाकिस्तान श्रीलंका से जीत के सेमी फ़ाइनल में पहुंच जाए। भले डकवर्थ-लुइस फ़ॉर्मूला ही क्यों न लगाना पड़े।
 
सच्ची बात तो ये है कि मुझे इस फ़ॉर्मूले के बारे में कद्दू कुछ नहीं पता, मगर इतना सुना है कि ये फ़ॉर्मूला बारिश के बाद खेले जाने वाले ओवर्स पर लागू होता है और साउथ अफ्रीका को हराने में यही फ़ॉर्मूला पाकिस्तान के काम आया था।
 
अगर पाकिस्तान आज श्रीलंका को भी डकवर्थ-लुइस करके सेमी फ़ाइनल में और फिर सेमी फ़ाइनल में इंग्लैंड को रौंदता हुआ फ़ाइनल तक पहुंच गया और दूसरी ओर से भारत बांग्लादेश को मारता हुआ फ़ाइनल में आ गया तो पाकिस्तान के पास पूल मैच में अपनी हार का बदला लेने और भारत को फ़ाइनल में चित करने का एक आखिरी शानदार मौका होगा।
 
बस भारत हार जाए
इसके बाद बस इतना हो जाए कि फ़ाइनल में भारत की इनिंग्स मुक्कमल होते ही सावन ऐसा टूट के बरसे कि ग्राउंड में घुटने-घुटने पानी खड़ा हो जाए और फिर पाकिस्तान बस दो ओवर्स खेले और भारत के तीन सौ से अधिक सूखे रन के मुक़ाबले में बस 15 गीले रन बनाए और डकवर्थ-लुइस फ़ॉर्मूले के अनुसार एवरेज़ रनरेट पर विजेता हो जाए।
 
अगर ये नहीं हो सकता तो कुछ ऐसा हो जाए कि श्रीलंका आज का मैच पाकिस्तान से जीत के सेमी फ़ाइनल में इंग्लैंड को हरा के फ़ाइनल में भारत को हरा दे। या फिर श्रीलंका आज पाकिस्तान को हरा के सेमी फ़ाइनल में इंग्लैंड से हार जाए और फिर इंग्लैंड फ़ाइनल में भारत को हरा के मुझे ख़ुश कर दे।
 
या फिर सेमी फ़ाइनल में बांग्लादेश भारत को हरा के फ़ाइनल में भले किसी से भी हार जाए, मुझे कोई दुख न होगा। या फिर की कुछ ऐसा हो जाए कि जिस दिन बांग्लादेश और भारत का सेमी फ़ाइनल हो उस दिन बाढ़ आ जाए और फिर ये बाढ़ अगले एक हफ्ते तक न रुके और फ़ाइनल ही कैंसिल करना पड़ जाए। हमारे जैसे करोड़ों और हैं यूं भारत के फ़ाइनल में पहुंचकर जीतने का चांस भी बाढ़ में बह जाएगा।
 
अब आप कहेंगे कि मैं कितनी घटिया सोच रखता हूं। मुझे क्रिकेट से नहीं बस इससे दिलचस्पी है कि किसी तरह भारत न जीते। हां ऐसा ही है। हां मैं घटिया हूं। मगर मैं अकेला नहीं। मेरे जैसे करोड़ों हैं जो लाहौर, कराची, इस्लामाबाद, मुंबई, दिल्ली, कुरुक्षेत्र और लखनऊ में इसी तरह सोचते हैं।
 
वो और जेंटलमैन होंगे जो क्रिकेट के मैदान में जूस-चिप्स और सेब वगैरह लेकर सिर्फ क्रिकेट एंज्वॉय करते होंगे। हम तो भैया अपने साथ 70 साल का कूड़ा क्रिकेट लेके ग्राउंड में जंग देखने और करने जाते हैं और घर में टीवी के सामने भी बैठे हों तो हमारे ग्लास में जूस नहीं ज़हर भरा होता है। आप अपनी श्यानपत्ती अपने लिए बचा के रखो। हम ऐसे ही थे। हैं और रहेंगे।
 
ओम पुरी से और क्या चाहिए...? बाबा जी का ठुल्लू!
Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

Samsung Galaxy Unpacked 2026: 22 जुलाई को लॉन्च होंगे नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच, Galaxy Z Fold8 सीरीज पर सबकी नजर

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

7,100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और 144Hz डिस्प्ले Motorola Edge 70 Max लॉन्च से पहले सामने आए बड़े फीचर्स

25,000 से कम कीमत वाले स्मार्टफोन होंगे सस्ते, GSTघटाकर 5% करने की सिफारिश

अगला लेख