sawan somwar

किराएदार लड़कियों के मकान में ख़ुफ़िया कैमरे, मकान मालिक गिरफ़्तार

Updated: गुरुवार, 6 दिसंबर 2018 (11:22 IST)
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के एक मकान में किराए पर रही लड़कियों को पता भी न था कि उस मकान में कई ख़ुफ़िया कैमरे हैं। इसकी जानकारी इत्तेफ़ाक से सामने आई।
 
 
हुआ ये कि मकान में किराए पर रहने वाली एक लड़की ने हेयरड्रायर इस्तेमाल करने के लिए प्लग सॉकेट में लगाया और प्लग टूट गया और उन्हें वहां पहले से छिपाकर लगाया गया कैमरा नज़र आ गया। वो दीवार के अंदर छिपे कैमरे को देखकर हैरान रह गईं।
 
 
बात किराए पर रहने वाली दूसरी लड़कियों तक भी पहुंची और मामले की रिपोर्ट पुलिस से की गई। पुलिस ने 45 बरस के मकान मालिक संपत कुमार उर्फ़ संजय को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
 
 
संपत के अपार्टमेंट में कई कामकाजी महिलाएं रहती हैं। वहां रहने वाली महिलाओं की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने घर की तलाशी ली। पुलिस को उस परिसर में कुछ और ख़ुफिया कैमरे मिले।
 
 
पुलिस ने क्या बताया
इस बारे में स्थानीय इंस्पेक्टर मुरली ने बताया, "एक लड़की ने हेयरड्रायर इस्तेमाल करने की कोशिश की। उसे लगाते वक्त प्लग टूट गया। इस तरह से उन्हें अंदर एक कैमरा मिला। इसके बाद जब उन्होंने दूसरा स्विच बॉक्स देखा वहां भी एक कैमरा था। तब उन्होंने हमें मदद के लिए बुलाया।"
 
 
पुलिस ने जानकारी दी है कि उन्होंने उस घर से छह कैमरे बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, "ये मैंशन (घर) बीते 15 दिन से ही इस्तेमाल किया जा रहा था। मकान मालिक ने बहुमंज़िला अपार्टमेंट के एक हिस्से को किराए पर दिया था।"
 
 
इंस्पेक्टर मुरली ने बताया, "हमने आईटीएक्ट और महिलाओं पर हिंसा रोकने के लिए बने अधिनियम के तहत केस दर्ज़ किया है और उन्हें जेल भेज दिया है। हमारे पास उनके बारे में पूरा ब्योरा नहीं है। पीड़ित लड़कियां काफी डरी हुई हैं और हम उनके बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं दे सकते हैं।"
 

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra : टेक यूजर के लिए क्या खास है?

iPhone 18 Pro और Pro Max की एंट्री सितंबर में! Apple ला सकता है अपना पहला फोल्डेबल iPhone

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

Redmi का बड़ा धमाका, लांच किया सस्ता स्मार्टफोन, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

अगला लेख