shradh paksha
✕

कहां ग़ायब हुईं राष्ट्रपति की दो सौ कारें?

Updated: शुक्रवार, 10 फ़रवरी 2017 (12:22 IST)
घाना की नई सरकार के मुताबिक़ राष्ट्रपति के दफ़्तर से ग़ायब दो सौ कारों को खोजने की कोशिश की जा रही है। दिसंबर में चुनावों में जीतने के बाद सत्ताधारी पार्टी ने कारों की गिनती करवाई थी।
सत्ता परिवर्तन के बाद जिन अधिकारियों ने सरकारी गाड़ियां नहीं सौंपी थीं उनसे गाड़ियां ज़ब्त भी की गईं थीं। वहीं पूर्व सरकार में संचार मंत्री रहे ओमाने बोआमाह का कहना है कि नई सरकार गाड़ियों की ख़रीद को सही ठहराने के लिए ऐसा कह रही है।
 
राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता यूगीन आर्हिन के मुताबिक अधिकारियों को अब तक सिर्फ़ निम्न कारें मिली हैं:-
 
* राष्ट्रपति कार्यालय की 196 टोयोटा लैंड क्रूज़र में से सिर्फ 74
* 73 टोयोटा लैंड क्रूज़र प्राडो में से सिर्फ़ 20
* 20 मर्सडीज़ में से 11
* 28 टोयोटा एवेलोंस में से सिर्फ 2
* 6 बीएमडब्ल्यू में से सिर्फ़ 2
 
घाना के रेडियो स्टेशन सिटी एफ़एम ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि गाड़ियों ग़ायब होने की वजह से नए राष्ट्रपति को दस साल पुरानी बीएमडब्ल्यू इस्तेमाल करनी पड़ी।
 
पत्रकारों को जानकारी देते हुए राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रपति कार्यालय के पास तीन सौ कारें हैं। लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि इतनी गाड़ियों का इस्तेमाल कैसे किया जाता है।
 
न्यू पेट्रियाटिक पार्टी के नाना अकूफ़ो एड्डो ने दिसंबर में हुए राष्ट्रपति चुनावों में जीत हासिल की थी। उन्होंने नेशनल डेमोक्रेटिक कांग्रेस के जॉन महामा को हराया था।
Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Xiaomi 18 Pro Max, Xiaomi 18 Pro Max कीमत, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, कब होगा भारत में लॉन्च

Lava ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा से लैस

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

अगला लेख