sundarkand
✕

बंदर के कारण छिड़ी जंग, 20 लोगों की मौत

Updated: मंगलवार, 22 नवंबर 2016 (10:53 IST)
लीबिया के स्थानीय मीडिया ने ख़बर दी है कि एक बंदर के एक लड़की पर हमले के कारण दो क़बीलों के बीच हिंसक संघर्ष छिड़ गया। दक्षिणी लीबिया के सबा शहर में हुई इस घटना के बाद छिड़ी जंग में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है।
सबा शहर में एक पालतू बंदर ने एक स्कूली छात्रा पर हमला किया था। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक बंदर ने लड़की का हिजाब खींचा लिया और उसे नोचा और काटा भी।
 
ये बंदर गद्दाफ़ा क़बीले का था और इस घटना से नाराज़ औलाद कबीले के लड़की के परिवार ने जवाबी हमला किया। इसके बाद औलाद सुलेमान और गद्दाफ़ा क़बीले के बीच कई दिन तक हिंसा का दौर जारी रहा।
 
शुरुआती संघर्ष में बंदर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। ख़बरों के मुताबिक़ दोनों क़बीलों के बीच टैंक, रॉकेट, मोर्टार और भारी हथियारों चले जिससे 50 लोग घायल भी हो गए।
 
गद्दाफ़ा क़बीले का लीबिया के पूर्व शासक मुअम्मर गद्दाफ़ी के समुदाय से ताल्लुक है। इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि सुलेमान समुदाय के मरने वाले लोगों की ही ख़बर अब तक सामने आई है।
 
लीबिया के दक्षिण के उपेक्षित इलाके में स्थित सबा प्रवासियों और हथियारों की तस्करी का गढ़ माना जाता है। 2011 में मुअम्मर गद्दाफ़ी को हटाए जाने के बाद लीबिया में सत्ता का संघर्ष जारी है।
Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

iQOO Pad Pro 8.8 Launch : 9,020mAh बैटरी, एक्टिव कूलिंग फैन और 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Xiaomi 18 Pro Max, Xiaomi 18 Pro Max कीमत, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, कब होगा भारत में लॉन्च

अगला लेख