sundarkand

फ़ेसबुक ने कांग्रेस से जुड़े 687 पेज हटाए

Updated: सोमवार, 1 अप्रैल 2019 (17:23 IST)
फ़ेसबुक ने कहा है कि उसने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़े 687 पेज को अपने प्लेटफ़ॉर्म से हटा दिया है। देश में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से ठीक दस दिन पहले फ़ेसबुक ये क़दम उठाया है।
 
 
फ़ेसबुक का कहना है कि इन पन्नों पर 'चलाई जा रहीं गतिविधियां अप्रमाणिक' पायी गई हैं। देश में फ़ेसबुक की ओर से किसी मुख्य राजनीतिक पार्टी से जुड़े पन्नों पर ऐसी कार्रवाई पहले शायद ही कभी की गयी हो।
 
 
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक देश में 30 करोड़ यूज़र्स वाली कंपनी फ़ेसबुक ने सोमवार को बताया है कि उसकी जांच में पाया गया कि कई फ़ेक अकाउंट वाले यूज़र्स इन ग्रुप का हिस्सा थे। इन अकाउंट ने कई अन्य ग्रुप से भी खुद को जोड़ रखा था ताकि इस ग्रुप की सामग्री का प्रसार कर सकें।
 
 
फ़ेसबुक ने बताया कि इस पन्ने पर कई स्थानीय समाचार और सत्ता पक्ष के नेता नरेंद्र मोदी की आलोचनाओं से भरे पोस्ट शेयर किए जा रहे थे। फ़ेसबुक के साइबर सेक्योरिटी नीतियों के प्रमुख नेथेनील ग्लेइशेर ने कहा, ''इस पन्ने पर एक्टिव यूजर्स ने अपनी पहचान छुपाए रखा था, साथ ही हमारी समीक्षा में हमने पाया कि ये अकाउंट कांग्रेस के आईटी सेल से ही जुड़े लोगों के थे।''
 
 
उन्होंने आगे कहा कि फ़ेसबुक ने इस सभी अकाउंट को इनकी गतिविधियों के आधार पर अपने प्लेटफ़ॉर्म से हटा दिया है। भारत में 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में मतदान किया जाएगा और 23 मई को नतीजे आएंगे।
 
नमूने को तौर पर फ़ेसबुक इन पन्नों के कुछ स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं जिनमें मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना की गई, साथ ही पाकिस्तान की प्रशंसा करते हुए भी पोस्ट शेयर की गई थी।
 
 
इसके अलावा फ़ेसबुक ने बताया कि उसने 103 पेज, ग्रुप और अकाउंट को भी हटाया है जो ऐसी ही अप्रमाणिक गतिविधियों से भरे हुए थे। इनमें से कुछ पन्ने पाकिस्तान से चलाए जा रहे थे जो पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग की ओर से चलाए जा रहे थे।
 
 
दुनिया भर में फे़सबुक पर कंटेंट को लेकर बीते कुछ वक़्त से दबाव बनाया जा रहा है। भारत सरकार ने भी फ़ेसबुक से आश्वस्त करने को कहा था कि इस प्लेटफ़ॉर्म का इस्तेमाल किसी भी राजनैतिक फ़ायदे के लिए ना किया जाए।
 
 
इसे देखते हुए फ़ेसबुक ने प्लेटफ़ॉर्म पर राजनैतिक गतिविधियों को लिए नियम कड़े कर दिए हैं। फे़सबुक ने ये भी बताया है कि उसने 227 अन्य पेजों को भी नीतियों का उल्लंधन करने के कारण प्लेटफ़ॉर्म से हटाया है।
 

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

Jio के 10 साल पूरे, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में 5.09 करोड़ ग्राहक, 58.4% बाजार हिस्सेदारी के साथ डिजिटल क्रांति को नई रफ्तार

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

अगला लेख