Daily Horoscope
✕

अपने पसीने से जानिए कि डायबिटीज़ तो नहीं

Updated: गुरुवार, 16 मार्च 2017 (11:16 IST)
वैज्ञानिकों ने एक सेंसर विकसित किया है जिससे पसीने वाली त्वचा के विश्लेषण से ख़ून में शुगर के स्तर का पता लगाया जा सकता है और इसके लिए पसीने की बहुत थोड़ी मात्रा ही पर्याप्त है।
दक्षिण कोरिया में वैज्ञानिकों की एक टीम ने दिखाया कि सेंसर इस मामले में बिल्कुल माकूल है और उनका मानना है कि इससे डायबिटीज़ से पीड़ित मरीज़ों को मदद मिलेगी। सेंसर एक पैच के ज़रिए एक छोटे निडल से जु़ड़ा है। यह डायबिटीज़ की दवाई को अपने आप भीतर पहुंचा देता है।
 
सोल यूनिवर्सिटी की यह टीम डायबिटीज़ के मरीजों को 'दर्द भरे ब्लड कलेक्शन' के तरीकों से निजात दिलाने की कोशिश में जुटा था।
 
*एक डायबिटीज़ इम्युन सिस्टम (रोग प्रतिरोधक क्षमता) की उस प्रवृत्ति के कारण होता है जिसमें वह ख़ून में शुगर को नियंत्रित रखने वाले हिस्सों पर हमला करता है।
 
*एक डायबिटीज़ अनियमित जीवन शैली के कारण होता है जिससे शरीर की उन क्षमताओं को नुक़सान पहुंचता है जिनसे ख़ून में शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है।
 
इन दोनों तरह के डायबिटीज़ में मरीज़ों को ख़ून में शुगर के स्तर को दवाई से नियंत्रित करके रखना होता है। इसमें लापरवाही से शरीर को इतना नुक़सान पहुंचता है कि इंसान की मौत तक हो जाती है।
सेंसर इस तरह से मदद करता है:-
सेंसर बहुत लचीला होता है इसलिए इसे त्वता के साथ खिसकाना आसान होता है। हालांकि इस मामले में वैज्ञानिकों की चुनौतियां अभी ख़त्म नहीं हुई हैं। ख़ून में जितनी शुगर होती है उसके मुक़ाबले पसीने में काफी कम होती है। ऐसे में शुगर का पता लगाना आसान नहीं होता है। पसीने में कई तरह के केमिकल्स भी होते हैं। इन केमिकल्स में लेक्टिक ऐसिड होता है जो नतीजे को प्रभावित करता है।
 
ऐसे में पैच में तीन सेंसर हैं जिनसे ख़ून में शुगर के स्तर का पता लगाया जाता है। पसीने में एसिडिटी की जांच और एक ह्यूमडिटी सेंसर से पसीने के स्तर का पता लगाया जाता है। इन सभी को छिद्रपूर्ण परतों में लगाया जाता है जो पसीने को सोखने में सक्षम होते हैं। इस प्रक्रिया में सारी सूचना एक पोर्टेबल कंप्यूटर के ज़रिए मिलती और इसी से ख़ून में शुगर से स्तर का पता चलता है।
Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

अगला लेख