ramcharitmanas
✕

बेटी से लिप किसिंग का डेविड बेकहम ने किया बचाव

Updated: बुधवार, 5 जुलाई 2017 (12:36 IST)
ब्रिटिश फ़ुटबॉलर डेविड बेकहम ने अपनी पांच साल की बेटी से लिप किस करने का बचाव किया है। पूर्व मैनचेस्टर यूनाइटेड स्टार बेकहम ने इंस्टाग्राम पर अपनी पांच साल की बेटी हार्पर के साथ लिप किस की तस्वीर डाली थी। कुछ प्रशंसकों को यह तस्वीर रास नहीं आई और उन्होंने इसके लिए बेकहम की आलोचना की थी।
 
फ़ेसबुक लाइव इंटरव्यू में बेकहम ने कहा, ''हम लोग अपने बच्चों से प्रेम को दिखाना चाहते हैं।'' डेविड बेकहम की पत्नी विक्टोरिया बेकहम को भी पिछले साल अपनी बेटी के साथ लिप किस के लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था। बेकहम ने कहा कि अब उन्हें बेटी के साथ लिप किस के लिए आलोचना झेलनी पड़ी है।
 
उन्होंने कहा, ''मैं अपने सभी बच्चों से लिप पर किस करता हूं। ब्रुकलिन, शायद नहीं। ब्रुकलिन 18 साल का है। उसे थोड़ा अजीब लग सकता है।'' ब्रुकलिन बेकहम के बेटे का नाम है।
 
उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों से काफ़ी लगाव रखते हैं। बेकहम ने कहा, ''हम लोग अपने बच्चों से प्रेम को दिखाना चाहते हैं और उनकी सुरक्षा चाहते हैं। आपको इस लगाव को देखने के बाद समर्थन करना चाहिए।'' 
अमेरिकी अभिनेत्री हिलेरी डफ़ को भी पिछले साल इसके लिए आलोचना का सामना करना पड़ा था। उन्होंने अपने बेटे को कैलिफ़ोर्निया के डिज़नीलैंड में किस किया था। हिलरी डफ़ की दर्जनों लोगों ने आलोचना की थी। तब उन्होंने अपना बचाव करते हुए कहा था कि उनको अपने बेटे को किस करने का हक़ है।
 
हॉलीवुड की एक और अभिनेत्री जेसिका अल्बा को 2014 में एक सवाल के जवाब में निशाना बनाया गया था। जेसिका ने एक मैगज़ीन को दिए इंटरव्यू में कहा था, ''अपने बच्चों को लिप किस करने से लोगों को अपमानित महसूस करने की ज़रूरत नहीं है।''
 
डेविड बेकहम के बेटे ब्रुकलिन फ़ोटोग्राफ़ी में करियर बना रहे हैं। कुछ कला समीक्षकों ने ब्रुकलिन के काम को औसत दर्जे का बताया था। इस पर बेकहम ने कहा कि उन्हें ब्रुकलिन की फ़ोटोग्राफ़ी पर गर्व है। अपने इंटरव्यू में बेकहम ने कहा, ''14 साल का रोमियो टेनिस खेलना पसंद करता है और 12 साल के क्रूज़ को गाना और गिटार बजाना अच्छा लगता है।''
 
बेकहम ने कहा कि उनकी पांच साल की बेटी हार्पर ने उनसे एक दिन कहा, ''डैडी मैं शायद फुटबॉल खेलना पसंद करूंगी।'' बेकहम ने कहा कि यह उनके लिए हैरान करने वाला था।
Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

iQOO Pad Pro 8.8 Launch : 9,020mAh बैटरी, एक्टिव कूलिंग फैन और 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Xiaomi 18 Pro Max, Xiaomi 18 Pro Max कीमत, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, कब होगा भारत में लॉन्च

अगला लेख