Daily Horoscope
✕

सोशल- मोहम्मद शमी का सीता की अशोक वाटिका जाना कुछ लोगों को क्यों चुभा?

Updated: शुक्रवार, 11 अगस्त 2017 (12:52 IST)
क्रिकेटर मोहम्मद शमी टीम इंडिया के साथ इन दिनों श्रीलंका में हैं। श्रीलंका यानी हिंदू मान्यताओं के हिसाब से वो जगह, जहां रावण रहता था। रामायण के मुताबिक़, भगवान राम की पत्नी सीता का अपहरण करने के बाद रावण ने उन्हें अशोक वाटिका में रखा था।
 
अब बात शमी की। शमी ने ट्विटर पर श्रीलंका में अशोक वाटिका गार्डन में घूमने जाने की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में मोहम्मद शमी के अलावा ईशांत शर्मा, उमेश यादव अपने परिवार के लोगों के साथ नज़र आ रहे हैं।
 
इन तस्वीरों के साथ मोहम्मद शमी ने लिखा, ''टीम इंडिया अशोक वाटिका पहुंची है, जहां रावण ने सीता को रखा था। श्रीलंका के सीता एलिया में अशोक वाटिका गार्डन है।''
 
शमी का इतना ट्वीट करना था और कुछ लोगों ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। हालांकि कुछ लोग मोहम्मद शमी के ट्विटर पर पुराने ट्रोल किए जाने के वाकयों को याद करते हुए चुटकी भी ले रहे हैं।
सीता की अशोक वाटिका और शमी
अंकुर मिश्रा शमी को जवाब देते हुए लिखते हैं, ''आपको सीता की बजाय मां सीता कहना चाहिए। इसका ध्यान रखिए। आप सच्चे भारतीय हैं, इसमें कोई शक नहीं है।''
 
इमरान ख़ान इसी ट्वीट पर चुटकी लेते हैं, ''भाई गाय को मां बोलें या सीता को। बहुत कंफ्यूज़न है यार।''
 
नीरज शर्मा लिखते हैं, ''भाई फिर से फतवा आने वाला है।'' सचिन चौहान ट्वीट करते हैं, ''आज फिर कुछ लोगों को बरनॉल चाहिए होगा। खासकर उन्हें जिन्हें राम के होने पर यकीन नहीं है।''
 
शमी के अशोक वाटिका पर जाने को लेकर मनोज कुमार खुशी ज़ाहिर करते हुए कहते हैं, ''अगर हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं तो ये हमारे दिलों को छूता है। अब आपको कुछ लोग ट्रोल भी कर सकते हैं।''
 
शमी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें सभी क्रिकेटर्स ने माथे पर तिलक लगाया हुआ है। कृष्ण चंद्र लिखते हैं, ''माथे पर तिलक नहीं लगाए शमी भाई।'' 
 
अज़हर कहते हैं, ''अगर आप यहां टूरिस्ट प्लेस या ऐतिहासिक स्थल की वजह से घूम रहे हैं तब तो ठीक है। लेकिन ये मत भूलिएगा कि आज शुक्रवार है।''
 
इससे पहले भी मोहम्मद शमी कई बार ट्विटर पर कई बार ट्रोल हुए हैं। कुछ वक्त पहले मोहम्मद शमी ने अपनी पत्नी की ड्रेस में एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसके बाद कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल किया था।
Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

अगला लेख