shradh paksha
✕

'वो रोज़ मेरे घर के आगे पॉटी करती है'

Updated: गुरुवार, 21 सितम्बर 2017 (11:04 IST)
कोलोरेडो पुलिस एक महिला जॉगर की तलाश कर रही है जो लगभग रोज़ सुबह जॉगिंग के वक्त एक परिवार के घर के आगे पॉटी यानी मलत्याग करती है। पुलिस ने इस महिला का नाम दिया है, 'मैड पूपर' यानी पॉटी करने वाली पागल महिला।
 
कैथी बडी का कहना है कि हालांकि उनके घर के नज़दीक सार्वजनिक शौचालय बने हुए हैं लेकिन हाल में हफ्तों में इस महिला ने सात बार उनके घर के आगे पॉटी किया है। वो कहती हैं कि उनके बच्चों ने कोलोरैडो स्प्रिंग्स में उनके घर के सामने इस महिला को मलत्याग करते देखा है। शहर के पुलिस ने इस महिला की हरकत को 'अजीब' कहा है।
 
लेफ्टिनेंट होवर्ड ब्लैक ने बीबीसी को बताया इस अपराध के लिए जॉगर पर सार्वजनिक स्थानों पर मूत्र विसर्जन और मलत्याग पर रोक लगाई जा सकती है। वो कहते हैं, "मैंने अपने 35 साल लंबे पुलिस करियर में ऐसा कुछ नहीं देखा।"
 
पुलिस ने महिला के मानसिक रूप से बीमार होने के संभावनाओं पर कोई टिप्पणी नहीं की है। कैथी बडी ने टीवी डैनल केकेटीवी को बताया है कि उन्होंने उस महिला को देखा है।
 
वो कहती हैं, "एक दिन जब मैं बाहर निकली तो मैंने उन्हें मेरे घर के आगे ही पॉटी करते हुए देखा। मैंने पूछा क्या तुम वाकई मेरे बच्चों के सामने बैठ कर पॉटी कर रही हो? उसने कहा, ओह, माफ़ कीजिएगा?"
 
"मुझे लगा कि वो वापस आएंगी और अपनी पॉटी साफ करेंगी, लेकिन वो तो लौटी ही नहीं। और तो और हमने उनसे बाद में दो बार और पकड़ा लेकिन उन्होंने मेरे घर के सामने पॉटी करने का समय बदल दिया है क्योंकि वो जानती हैं कि मैं निगरानी रख रही हूं।"
 
"मैंने अपने घर के आगे साइन बोर्ड लगाया है कि भगवान के लिए आपसे गुज़ारिश है मेरे घर के आगे पॉटी करना बंद कीजिए।" हालांकि कैथी कहती हैं कि इस साइनबोर्ड के लगाने का महिला जॉगर पर कोई असर नहीं पड़ा है।
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Jio Users के लिए बड़ा ऑफर, 12 महीने तक मुफ्त Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत, जानें कौन उठा सकता है फायदा

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

अगला लेख