sundarkand
✕

चॉकलेट ड्रग्स: नशे के सौदागरों की नई पेशकश

Updated: शनिवार, 25 फ़रवरी 2017 (15:03 IST)
अश्विन अघोर (मुंबई से)
 
मुंबई पुलिस ने इस हफ्ते घाटकोपर इला से बड़ी मात्रा में ड्रग की एक खेप ज़ब्त की। मुंबई क्राइम ब्रांच के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर दिलीप सावंत ने कहा, "शुरुआती तफ्तीश में इस गिरोह के तार महाराष्ट्र से बाहर जुड़े होने की बात सामने आई है। पकड़े गए चार लोग एक कार में माल लेकर जा रहे थे।"
पुलिस और इस धंधे से जुड़े लोगों का कहना है कि मेफिड्रीन की ये गोलियां अगर पकड़ी नहीं जातीं तो ये शहर के अलग-अलग इलाक़ों में सप्लाई होतीं और ख़ासतौर पर पब्स या स्कूलों के आसपास के क्षेत्रों में। स्कूल आजकल ड्रग्स स्पलायर्स का ख़ास निशाना है। और बच्चों को नया शिकार बनाने के लिए ख़ास निशाना है 'होम मेड चॉकलेट ड्रग्स।'
 
घर में तैयार किए जानेवाले इन चॉकलेट्स में ड्रग मिला दी जाती हैं और अनजाने में बच्चे या कॉलेजों के नौजवान उसका सेवन शुरू कर देते हैं। ठाणे पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर भरत शेलके कहते हैं, "पिछले कुछ महीनों से ठाणे, मुंबई और नवी मुंबई के स्कूल और कॉलेज के छात्रों में ड्रग्स की लत की कई घटनाएं सामने आई हैं।"
 
सप्लायर्स के लिए 'पब' दूसरा सीधा ठिकाना है। छात्रों को 'शक्तिवर्धक' दवाइयों के नाम पर गोलियां बेचना बहुत आसान होता है। ऐसे ड्रग्स किसी तरह के पेय पदार्थ में भी मिलाए जा सकते हैं। ड्रग्स ट्रेड में लगे लक्ष्मण ने बताया, "कॉलेज के छात्रों में साथ पढ़ने या जाननेवाली लड़की को इंप्रेस कर शारीरिक संबंध स्थापित करने की होड़ लगी होती है। और वहीं से शुरू हो जाती है कहानी और नया ग्राहक।"
 
अलोक कुमार दक्षिण मुंबई के एक पब में बार टेंडर है। छात्रों में ख़ूब लोकप्रीय आलोक कहते हैं उनके तैयार किए ड्रिंक्स को पीकर युवाओं में जोश और ताक़त आ जाती है।
 
वो कहते हैं, "वो अपनी दोस्तों के साथ पब में आते है। जिस्मानी ताक़त और दक्षता दिखाने के लिए वो 'शक्तिवर्धक' गोली की मांग करते हैं। ये वास्तव में यह नशीला पदार्थ होता है और उन्हें लगता है कि जैसे उनकी संभोग करने की शक्ति बहुत बढ़ गई है। हालांकि ये भ्रम होता है।"
 
उनके पास हफ्ते में कम से कम 150 से 200 'शक्तिवर्धक' गोली के शौकीन आते हैं। लक्ष्मण कहते हैं कि हमारे ग्राहक और नए ग्राहक लाते हैं और धंधा फल-फूल रहा है। एक स्वंयसेवी संस्था के मुताबिक़ मुंई में ही हर माह क़रीब 20 करोड़ रुपये के ड्रग्स स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बेचे जाते हैं। संस्था के राम पाटील कहते हैं, "मुंबई में क़रीब 1 लाख के आसपास युवा ड्रग्स की चपेट में हैं।"
 
ठाणे के एक स्कूल शिक्षक मोहित शिंदे ने बताया, "हाल के दिनों में हमने अपने कुछ स्टूडेंट्स में अजीब से बदलाव महसूस किए। क्लास में होते हुए भी उनका ध्यान पढाई में नहीं होता था, जो पढ़ाया जा रहा था, न ही वो उसे समझ पा रहे थे, न ही कोई दिलचस्पी रह गई थी उनकी पढ़ाई में। नौंवी तथा दंसवी के इन बच्चों पर जब निगाह रखी गई और जब सच सामने आया तो हम सकते में आ गए।"
 
वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर विजय भिसे ने बताया, "इस तरह के मामले सामने आने के बाद- जैसा हाल में एक कल्याण से आया, हम स्कूल-कॉलेज के पास सादे कपड़ों में अपने आदमी तैनात करते हैं। और फिर सप्लायर्स को दबोचने की कोशिश करते हैं।"

कल्याण में पुलिस टीम ने कई दिनों के बाद कई नशे के आदी बच्चों की पहचान की। दो ड्रग पेडलर को तड़ीपार भी किया गया। पुलिस ने स्कूल-कॉलेजों और ऐसी दूसरी संस्थाओं में लेक्चर और सलाह-मशविरे का काम भी शुरू किया है।

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

iQOO Pad Pro 8.8 Launch : 9,020mAh बैटरी, एक्टिव कूलिंग फैन और 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

अगला लेख