Hanuman Chalisa

'गुडलक' के लिए प्लेन के इंजन में सिक्के फेंके

Updated: बुधवार, 28 जून 2017 (11:35 IST)
चीन में अंधविश्वास की वजह से 80 साल की एक महिला ने विमान पर सवार होने से पहले 'गुडलक' के लिए कुछ सिक्के इंजन की ओर उछाल दिए।
 
चाइना सदर्न एयरलाइंस ने इस घटना की पुष्टि की और इस महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी हवाई यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए ऐसा किया था।
 
महिला ने कुछ नौ सिक्के इंजिन की ओर उछाले जिनमें से सिर्फ एक सिक्का इंजन तक पहुंच पाया। लेकिन इसकी वजह से विमान में सवार 150 यात्रियों को उतारना पड़ा और विमान रवाना होने में कई घंटे की देरी हुई।
 
ये महिला अपने पति, बेटी और दामाद के साथ शंघाई से विमान में सवार हो रही थी। लेकिन सवार होने से पहले इस महिला की हरकतें कुछ लोगों को संदेहास्पद नज़र आईं जिसके बाद पुलिस को बुलाना पड़ा।
 
जांच-पड़ताल
चाइना सदर्न एयरलाइंस ने एक बयान में बताया कि विमान की सुरक्षित उड़ान सुनिश्चित करने के लिए इंजन की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल करनी पड़ी। चीन में लोकप्रिय सोशल मीडिया साइट वीबो पर लोगों ने इस घटना पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।
 
ऐसी ही एक रोचक प्रतिक्रिया में एक यूजर ने लिखा है, ''दादी अम्मा, ये कोई मुराद पूरी करने वाला फ़व्वारा नहीं है जिसमें कछुए होते हैं।'' पुलिस को जांच में पता चला कि विमान के इंजन की ओर सिक्के फेंकने वाली महिला बौद्ध धर्म में विश्वास करती है।
 
वैसे भारत में भी हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले कई लोग नदी पार करने के दौरान बस या ट्रेन से नदी में सिक्के डालते हैं।
Show comments

नेपाल में बाढ़ से सुरंगों में फंसे 900 से ज्‍यादा मजदूर, रेस्क्यू टीम चला रही अभियान, इस तरह पहुंचाई ऑक्सीजन

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, द्विपक्षीय बैठक में हुए कई अहम समझौते

Nepal Flash Flood : नेपाल में बाढ़ की तबाही के बाद डरावनी तस्वीर, मौतों के बाद शव रखने की जगह का संकट

Gyirong की तस्वीरों को लेकर उठे सवाल, 600 से ज्यादा मौतें, 3 हजार लापता, नेपाल-तिब्बत बाढ़ की तबाही के वीडियो हटाने का चीन पर आरोप

Nepal Flood : फिर बढ़ा भोटेकोशी नदी का जलस्तर, मंडराया बाढ़ का खतरा, नेपाल बाढ़ की बड़ी बातें

सभी देखें

लॉन्च हुआ सस्ता 5G स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, जानिए फीचर्स

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra : टेक यूजर के लिए क्या खास है?

iPhone 18 Pro और Pro Max की एंट्री सितंबर में! Apple ला सकता है अपना पहला फोल्डेबल iPhone

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

अगला लेख