sundarkand
✕

नज़रिया: दसों दिशाओं से चुनौती झेल रहा है चीन

Updated: शुक्रवार, 7 जुलाई 2017 (11:34 IST)
- एसडी गुप्ता (बीजिंग से)
उत्तर कोरिया ने मिसाइल लॉन्च किया और वो जापान के इलाके में पहली बार गिरा है। इससे एक बहुत बड़ा बदलाव आया है। कल तक ये माना जाता था कि चीन का उत्तर कोरिया पर कंट्रोल है। अब ये देखा जा रहा है कि उत्तर कोरिया पर किसी का कंट्रोल नहीं है।
 
बार-बार ये सवाल उठ रहा है कि चीन का क्या उन देशों पर कोई नियंत्रण रह गया है जिनके बारे में कल तक वो खुद मानता था कि ये देश उसके नियंत्रण में हैं। एक ज़माने में बर्मा चीन के हाथ में था लेकिन वो अब उसकी परवाह नहीं करता है। अब उत्तर कोरिया उसकी बात नहीं सुनता। कल हो सकता है कि पाकिस्तान उसकी बात न सुने। तो चीन के दबदबे पर अब ये बहुत बड़ा प्रश्न चिह्न लग गया है। उस पर एक तरह से बहुत दबाव भी है।
 
तानाशाह सरकार के साथ
उधर, राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिका में कह रहे हैं कि चीन कुछ कर नहीं पा रहा है। इसकी भी संभावना है कि उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ जापान कोई कड़ा क़दम उठाए। चीन की चिंता है कि अगर उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ कोई सैनिक कार्रवाई की जाती है तो उसका क्या रुख़ होगा।

उत्तर कोरिया के ख़िलाफ़ तो वो जा नहीं सकता क्योंकि वो पुराना दोस्त है। लोग तो कहते हैं कि उत्तर कोरिया को हथियारों और मिलिट्री सहायता चीन से ही मिलती आई है।
 
लेकिन साथ में रहेंगे तो लोग ये भी कहेंगे कि चीन एक तानाशाह सरकार के साथ है। सवाल ये है कि जब उत्तर कोरिया को लेकर चीन पहले से ही परेशान है तो क्या वो ऐसे वक्त में भारत से रिश्ते बिगाड़ना चाहेगा। चीन की नज़र फिलहाल पूरी तरह से उत्तर कोरिया पर है। जी-20 की मीटिंग में उत्तर कोरिया का मुद्दा उठने वाला है।
 
अमेरिका से संबंध
उत्तर कोरिया ने चीन के लिए हालात इस कदर बदल दिए हैं कि उसे सोचना पड़ेगा कि कितनी दिशाओं में और कितने मोर्चों पर उसे लड़ना पड़ेगा। जापान से लड़ना होगा, दक्षिण कोरिया से उलझना होगा, उत्तर कोरिया से रिश्ते संभालना होगा, अमेरिका से संबंध खराब चल रहे हैं।

साउथ चाइना सी में परेशानी है, इंडोनेशिया और वियतनाम उससे नाराज़ हैं और दूसरी तरफ भारत है। दसों दिशाओं में चीन को पड़ोसी देशों से रिश्ते संभालना पड़ रहा है।
 
इससे उसकी छवि पर भी बहुत बड़ा सवाल आता है कि वो पड़ोसियों के साथ बेहतर संबंध क्यों नहीं बना पाता है। भूटान जैसे छोटे से देश के साथ भी चीन का अनबन भरा रिश्ता है। उसकी ज़मीन पर चीन की नज़र है। चीन के सामने उसकी छवि का बहुत बड़ा सवाल आ गया है। चीन को अब इस बारे में सोचना पड़ेगा।
 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Jio Users के लिए बड़ा ऑफर, 12 महीने तक मुफ्त Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत, जानें कौन उठा सकता है फायदा

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

अगला लेख