dharma sangrah
✕

सरकारी होर्डिंग में आपत्तिजनक भाषा पर विवाद

Updated: बुधवार, 28 दिसंबर 2016 (12:09 IST)
- आलोक प्रकाश पुतुल (रायपुर से) 
 
छत्तीसगढ़ के महासमुंद ज़िले में धूम्रपान रोकने के लिए लगाए गए सरकारी होर्डिंग्स पर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। समाज कल्याण विभाग ने धूम्रपान के खिलाफ शहर में कुछ महत्वपूर्ण जगहों पर होर्डिंग्स लगवाए थे, जिनमें नसीहत देते हुए ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया था।
सरकार ने इस मामले में विभाग के प्रभारी उपसंचालक को निलंबित कर दिया है, लेकिन ब्राह्मण समाज से जुड़े लोगों की मांग है कि इस मामले में सभी दोषियों पर कार्रवाई हो। इसके बाद ब्राह्मण समाज से जुड़े विभिन्न संगठनों द्वारा इन विवादास्पद होर्डिंग्स को लेकर राज्य भर में धरना प्रदर्शन किया गया था। मामले की शिकायत राज्यपाल और मुख्यमंत्री से भी की गई थी।
 
समाज कल्याण विभाग की मंत्री रमशीला साहू के अनुसार, 'किसी भी समाजिक वर्ग के खिलाफ इस तरह की भाषा का इस्तेमाल आपत्तिजनक है। सरकार ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है और हमने विभाग के प्रभारी उपसंचालक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।'
लेकिन ब्राह्मण समाज की मांग है कि इस मामले में केवल एक अधिकारी को निलंबित कर सरकार मामले को रफा-दफा करने में जुटी है। समाज के प्रभाकर तिवारी ने कहा, 'इस मामले में ऊपर से नीचे तक कई लोग लिप्त हैं और हमारी मांग है कि इन सभी को निलंबित किया जाना चाहिए।'

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

iQOO Pad Pro 8.8 Launch : 9,020mAh बैटरी, एक्टिव कूलिंग फैन और 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

अगला लेख