Daily Horoscope
✕

म्यांमार से भाग रहे सैकड़ों रोहिंग्या मुसलमान

Updated: शुक्रवार, 18 नवंबर 2016 (12:54 IST)
म्यांमार से सैकड़ों अल्पसंख्यक रोहिंग्या मुस्लिम सैन्य कार्रवाई से बचने के लिए बांग्लादेश की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। ये लोग वहां से भागने की कोशिश कर रहे हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।
चश्मदीदों और बांग्लादेश के अधिकारियों का कहना है कि भागने की कोशिश करने वाले कुछ लोगों को गोली मार दी गई है। सैन्य अभियान में क़रीब 130 लोग मारे गए है। अधिकतर रोहिंग्या इसी सूबे में रहते हैं।
 
कार्यकर्ताओं का कहना है कि सैंकड़ों घरों को जला दिया गया है लेकिन सरकार इस दावे को ख़ारिज करती है। विदेशी पत्रकरों को इस क्षेत्र में जाने की अनुमति नहीं है।
 
रखाइन में 10 लाख से ज़्यादा रोहिंग्या मुस्लिम रहते हैं जिन्हें म्यांमार नागरिक होने का दर्जा नहीं दिया जाता। देश के लोग इन्हें पड़ोसी देश बांग्लादेश से आए हुए अवैध शरणार्थी मानते हैं।
 
पिछले महीने बौद्धों और मुस्लिमों के बीच हुए समन्वित हमलों को बाद इस प्रांत में तनाव काफी बढ़ गया, इन हमलों में नौ पुलिस अधिकारियों की मौत हुई थी, जिसके लिए पुलिस रोहिंग्याओं को ज़िम्मेदार मानती है।
 
साल 2012 में रोहिंग्याओं को जबरन घर छोड़ने पर मजबूर करने के दौरान हुई गई हिंसा के बाद अब भी क़रीब एक लाख रोहिंग्या लोग शिविरों में रहते हैं।
 
पिछले साल नाव में सवार सैंकड़ों रोहिंग्या लोगों की तस्वीर ने दुनिया को चौंका दिया था। ये लोग समुद्र के रास्ते मलेशिया भागने की कोशिश कर रहे थे। एशियाई देश इस समस्या से निपटने के लिए एक साथ काम करने को तैयार हैं।
 
रखाइन प्रांत की समस्याओं की पड़ताल पिछले साल आन सान सू की की सरकार ने सरकारी कमीशन खोला था।
Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

अगला लेख