kalsarpa dosh calculator
✕

79 पाउंड का खाना, हज़ार पाउंड की टिप

Updated: शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 (12:05 IST)
उत्तरी ऑयरलैंड के पोर्टा डाउन शहर में एक भारतीय रेस्त्रां में खाना खाकर ख़ुश हुए मेहमान ने एक हज़ार पाउंड की टिप दे दी। उनका बिल 79 पाउंड बना था।
शहर के इंडियन ट्री रेस्त्रां के शेफ़ बाबू (शब्बीर सत्तार) ने बताया कि उन्हें उस व्यक्ति ने बेहद सम्मान से बुलाया। टिप देने वाले व्यक्ति ने अपनी पहचान ज़ाहिर नहीं की है। उन्होंने पांच दूसरे लोगों के साथ बीते मंगलवार इस रेस्त्रां में खाना खाया था। टिप देते वक़्त उन्होंने कहा कि इस शानदार खाने के साथ वो ये सर्विस फ़ीस देना चाहते हैं।
 
रेस्त्रां की मालिक लूना एकुश ने कहा कि ये टिप 'बहुत ही उदार है।' उन्होंने कहा कि "आभार व्यक्त करने का ये सबसे सरल तरीका है, लेकिन इसका प्रभाव बहुत बड़ा होता है। हम सब इससे हैरान हैं।"
 
टिप देने वाले ग्राहक ने कहा था कि ये सभी के लिए है इसलिए ये पैसा सभी में बराबर बांटा जाएगा।
 
एकुश कहती हैं, "मुझे नहीं लगता कि इस रेस्त्रां में कभी किसी को इतनी बड़ी टिप मिली है, कम से कम मुझे तो नहीं मिली।" लूना कहती हैं, "मैं बाबू का उनकी मेहनत के लिए शुक्रिया करना चाहती हूं। बेहतरीन खाने की का श्रेय उन्हीं का है।"
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

vivo x500 Series Launch : 200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

अगला लेख