ramcharitmanas

बंगाल में जुलूस और विसर्जन पर तनातनी जारी

Updated: सोमवार, 17 अक्टूबर 2016 (17:40 IST)
पीएम तिवारी
पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा और मुहर्रम ख़त्म हो गए हैं लेकिन जुलूस और मूर्ति विसर्जन पर तनाव जारी है। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल के कई जिलों में हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच पिछले हफ्ते हुई हिंसक झड़पों के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन किया है।
पश्चिम बंगाल के कम से कम चार जिलों में प्रदर्शन के बाद पार्टी ने इन घटनाओं पर केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट भी भेजी है। दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन और मुहर्रम का जुलूस निकालने के मुद्दे पर विभिन्न स्थानों पर दोनों समुदायों के बीच हिंसक झड़प की खबरें आई हैं।
 
कोलकाता से सटे उत्तर 24-परगना जिले के हाजीनगर के अलावा मालदा का चांचल, पश्चिम मेदिनीपुर जिले का खड़गपुर और हुगली जिले का चंदननगर इलाका भी शामिल है।
 
हाजीनगर में तो अल्पसंख्यक तबके के लोगों पर इलाके के हिंदू मोहल्ले के घरों में घुस कर मार-पीट और लूटपाट के आरोप लगे हैं। इन झड़पों पर अंकुश लगाने के लिए कई जगह धारा 144 लागू किया गया था।
 
इन घटनाओं को मीडिया में खास कवरेज नहीं मिली है। ऐसा इसलिए क्योंकि पूजा के चार दिनों तक बंगाल के अखबार बंद रहे और टीवी चैनल भी पूजा दिखाने में ही जुटे रहे।
 
विपक्षी माकपा और कांग्रेस का आरोप है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की खुशामद की राजनीति की वजह से ही संघर्ष की घटनाएं बढ़ी हैं। दरअसल सरकार ने दशमी के दिन शाम चार बजे के बाद दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन पर रोक लगा दी थी। अगले दिन मुहर्रम था।
 
हालांकि कोलकाता हाई कोर्ट ने इस फैसले को अल्पसंख्यकों के तुष्टिकरण का प्रयास बताते हुए खारिज कर दिया था। लेकिन उसके बाद से राज्य के विभिन्न स्थानों से दोनों समुदायों के बीच झड़प की खबरें आ रही हैं।
 
प्रदेश भाजपा के सचिव सायंतन बसु कहते हैं, "विभिन्न स्थानों पर दोनों तबके के बीच झड़पें हुई हैं। मुख्यमंत्री की खुशामद की राजनीति ही इसके लिए जिम्मेदार है।"
बसु अपने समर्थन में कोलकाता हाईकोर्ट के फैसले का हवाला देते हैं। वे कहते हैं कि पार्टी ने ऐसी विभिन्न घटनाओं की रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजकर कार्रवाई की अपील की है।
 
विधानसभा में विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान और माकपा विधायक सुजन चक्रवर्ती की अगुवाई में हाजीनगर जा रहे प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रविवार को हाजीनगर नहीं जाने दिया।
 
सुजन चक्रवर्ती का दावा है, "अल्पसंख्यकों के अत्याचार के चलते इलाके के लगभग दो हजार लोग अपने घरों से फरार हो गए हैं।" उनका आरोप है कि मामला अल्पसंख्यकों से जुड़ा होने और इस तबके के प्रति सरकार के रवैए की वजह से पुलिस और प्रशासन ने भी चुप्पी साध रखी है।
 
माकपा नेता का कहना है, "सांप्रदायिक संघर्ष की यह घटनाएं तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच गोपनीय साठ-गांठ का नतीजा हैं।" दूसरी ओर, पुलिस ने इसे एक मामूली विवाद बताते हुए इलाके में परिस्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया है।
 
आईजी (कानून व व्यवस्था) अनुज शर्मा कहते हैं, "अब तक इन झड़पों में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। दुर्गा पूजा और मुहर्रम शांतिपूर्ण रहने का दावा करते हुए पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया पर दो संप्रदायों के बीच तनाव और हिंसक झड़प की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।"
 
पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर राज्य के विभिन्न स्थानों पर दोनों तबके के बीच हिंसक संघर्ष की अफवाहें फैलाई जा रही हैं। इससे संबंधित कई वीडियो भी पोस्ट किए जा रहे हैं। दरअसल भाजपा से जुड़े हिंदू संहति नाम के एक संगठन ने ऐसी कई खबरों और तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।
Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

Google Pixel 11 Series Launch की लॉन्चिंग डेट, कन्फर्म 7 साल के अपडेट के साथ आएंगे नए Pixel फोन

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

Redmi का बड़ा धमाका, लांच किया सस्ता स्मार्टफोन, 8,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा

क्या सच में 'अलविदा' कह रहा है OnePlus? आपके फोन के अपडेट्स और वारंटी पर आया बड़ा अपडेट

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

अगला लेख