dharma sangrah
✕

'ढाका में तारिषी के लिए कुर्बान हुआ दोस्त फ़राज़'

Updated: सोमवार, 4 जुलाई 2016 (15:23 IST)
बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक कैफ़े में शुक्रवार रात हुए हमले से जुड़ी ख़बरें सोमवार को दिल्ली से प्रकाशित अंग्रेज़ी अख़बारों के पहले पन्ने पर बनी हुई हैं। 'हिन्दुस्तान टाइम्स' ने अपनी पहली खबर में बांग्लादेश सरकार के हवाले से कहा है कि 'ढाका के हमलावरों के तार इस्लामिक स्टेट से नहीं बल्कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़ते हैं।'
अख़बार ने इस ख़बर के साथ पांच कथित हमलावरों की तस्वीर भी छापी है। खबर में बांग्लादेश सरकार के हवाले से बताया गया है कि ढाका के कैफ़े में हमला करने वाले पढ़े-लिखे थे और संपन्न परिवारों से ताल्लुक रखते थे।
 
द टाइम्स ऑफ इंडिया' ने अपनी पहली ख़बर में बताया है कि हमलावरों में से एक रोहन इम्तियाज़ बांग्लादेश की सत्ताधारी आवामी लीग पार्टी के नेता के बेटे हैं। अख़बार के मुताबिक़़ उनके पिता एसएम इम्तियाज़ ने चार जनवरी को पुलिस में अपने बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। 
 
'द इंडियन एक्सप्रेस' ने भी इस ख़बर को पहले पन्ने पर जगह दी है। अख़बार ने अपनी एक ख़बर में बांग्लादेश के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी के हवाले से बताया है कि बीते महीने भारतीय खुफिया एजेंसियों ने बांग्लादेश को ढाका में इस्लामिक स्टेट के हमले के ख़तरे को लेकर आगाह किया था।
 
अख़बार ने एक और ख़बर में सूत्रों के हवाले बताया है कि हमले में मारी गई भारतीय छात्रा तारिषी के दोस्त फराज़ ने शायद इस वजह से अपनी जान कुर्बान कर दी कि वो उसे छोड़कर नहीं जाना चाहता था। 
 
'द स्टेट्समैन' ने ढ़ाका हमले से जुड़ी खबर को पहले पन्ने पर सेकेंड लीड के तौर पर जगह दी है। अख़बार ने मरने वालों की याद में बांग्लादेश के शोक में डूबे होने को सुर्खी बनाया है।
 
इस अख़बार ने इराक की राजधानी बगदाद में हुए हमले को पहली ख़बर बनाया है। अख़बार के मुताबिक़ इस्लामिक स्टेट के दो धमाकों में बच्चों और महिलाओं समेत 130 लोग मारे गए हैं। 'द हिन्दू' ने भी बगदाद हमले को पहली ख़बर बनाया है और मरने वालों की संख्या 119 बताई है।
 
'द इंडियन एक्सप्रेस' ने अपनी पहली ख़बर में बताया है कि जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा एजेंसियों ने केंद्र सरकार को आगाह किया है कि राज्य में एक के बाद एक चरमपंथी हमलों के बाद लोगों में राज्य सरकार के प्रति गुस्सा बढ़ रहा है।
 
अख़बार ने गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से लिखा है कि सरकार को एक प्रेज़ेंटेशन के जरिए बताया गया कि राज्य में चरमपंथ से जुड़ी घटनाओं में 47 फ़ीसद का इजाफा हुआ है.पथराव की घटनाएं 51 फ़ीसद बढ़ी हैं। घुसपैठ की घटनाओं में 65 फ़ीसद का इज़ाफ़ा हुआ है।
 
'हिंदुस्तान टाइम्स' और 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' के मुताबिक़़ केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में मंगलवार को फेरबदल हो सकता है। 'द हिंदू' ने अपनी एक ख़बर में बताया है कि सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी सेवाओं में विकलांगों के सामने खड़ी बाधाओं को लेकर अफसोस जताते हुए केंद्र सरकार से इस मामले में जांच कराने को कहा है. 'द इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक़़ सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि विकलांगों को भारत सरकार की सभी नौकरियों में तीन फ़ीसद आरक्षण मिलेगा।
Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

Apple iPhone Duo की प्री-बुकिंग शुरू, Samsung Galaxy Z Fold 8 को मिला फायदा, कीमत 2.99 लाख रुपए

iQOO Pad Pro 8.8 Launch : 9,020mAh बैटरी, एक्टिव कूलिंग फैन और 165Hz OLED डिस्प्ले से होगा लैस

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Xiaomi 18 Pro Max, Xiaomi 18 Pro Max कीमत, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, कब होगा भारत में लॉन्च

अगला लेख