Daily Horoscope
✕

बैक्टीरिया को 1000 गुना ताक़त से टक्कर देगी ये दवा

Updated: मंगलवार, 30 मई 2017 (12:12 IST)
अमेरिकी वैज्ञानिकों को एंटी बॉयटिक्स प्रतिरोधी संक्रमण के ख़िलाफ़ एक बड़ी कामयाबी मिली है। बीते कुछ सालों में दुनिया भर में उन बैक्टीरिया का प्रकोप बढ़ा है, जो एंटी बायटिक्स के असर को कम कर देते हैं। यह दुनिया भर में बड़े स्वास्थ्य ख़तरे के तौर पर उभरा है।
 
बीते फरवरी में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने ऐसी बैक्टीरिया की सूची जारी की थी, जिन पर दवाओं का असर नहीं हो रहा है। लेकिन अमेरिकी वैज्ञानिकों का दावा है कि ऐसी बैक्टीरिया पर काबू पाने की मौजूदा दवा वैंकोमाइसिन में जादुई बदलाव लाने में कामयाबी मिली है।
 
वैंकोमाइसिन का असर इंटरकोक्की जैसे सामान्य बैक्टीरिया पर बहुत असर नहीं डाल पा रहा है, इंटरकोक्की के चलते ही पेशाब के रास्ते में संक्रमण होता है और इसी वजह से घावों में संक्रमण बना रहता है।
 
हज़ार गुना शक्तिशाली दवा
अमेरिकी वैज्ञानिकों के दावे के मुताबिक मौजूदा वैंकोमाइसिन को अब एक हज़ार गुना शक्तिशाली बना लिया गया है और तीन तरीकों से बैक्टीरिया पर प्रभाव डालता है। वैंकोमाइसिन के असर को बढ़ाने का ये दावा द स्क्रिप्स रिसर्च इंस्टीच्यूट के वैज्ञानिकों ने किया है और इस बारे में विस्तार से जानकारी प्रॉसिडिंग्स ऑफ़ द नेशनल एकेडमी ऑफ़ साइंस में प्रकाशित हुई है।
 
वैसे ये जानना दिलचस्प है कि एंटी बॉयटिक्स प्रतिरोधी संक्रमण के चलते अमेरिका और यूरोप में हर साल 50 हज़ार लोगों की मौत होती है। 
 
भारतीय परिप्रेक्ष्य में ये तस्वीर और भी भयावह है। एंटी बॉयटिक्स और उसके इस्तेमाल पर नज़र रखने वाले प्रोजेक्ट रेस्सिटेंस मैप के मुताबिक भारत में एंटी बॉयटिक प्रतिरोधी संक्रमण का ख़तरा सबसे ज़्यादा है। इसके मुताबिक ये अनुमान भी लगाया जा रहा है कि भारत में 95 फ़ीसदी वयस्कों के शरीर एंटी बॉयटिक्स के असर को कम करने वाले बैक्टीरिया मौजूद हैं।

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Jio Users के लिए बड़ा ऑफर, 12 महीने तक मुफ्त Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत, जानें कौन उठा सकता है फायदा

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

अगला लेख