suvichar
✕

सू-सू नहीं जाने दिया, स्कूल चुकाएगा 8.5 करोड़

Updated: शुक्रवार, 27 जनवरी 2017 (12:19 IST)
अमेरिका में एक स्कूल को 12.5 लाख डॉलर यानी करीब साढ़े आठ करोड़ रुपए का मुआवज़ा देने का आदेश दिया गया है, क्योंकि उसकी बदइंतजामी से एक छात्रा को मजबूरी में बाल्टी में पेशाब करना पड़ा था। मामला कैलिफोर्निया के एक स्कूल का है। सुपीरियर कोर्ट ज्यूरी ने 2012 में हुई इस घटना के लिए स्कूल को मुआवजा देने का आदेश दिया है।
पूर्व छात्रा ने कोर्ट को बताया था कि इस घटना की वजह से वह अवसादग्रस्त हो गई थी और उसके मन में खुदकुशी करने जैसे खयाल भी आए थे। मुकदमे के अनुसार अब 19 साल की हो चुकी पैट्रिक हेनरी हाई स्कूल की छात्रा ने कहा कि उसने बाथरूम जाने की इजाजत मांगी थी, लेकिन शिक्षिका गोन्जा वोल्फ़ ने इनकार कर दिया था।
 
शिक्षिका का कहना था कि इस क्लास में बाथरूम ब्रेक की इजाज़त नहीं थी। शिक्षिका ने हेनरी को बगल वाले कमरे में जाने को कहा, जहां वो बाल्टी में पेशाब कर सकती थी और फिर इसे सिंक में डाल सकती थी।
 
पूर्व छात्रा ने स्कूल पर पहले 25 हजार डॉलर का दावा किया था, लेकिन निचली अदालत ने इसे खारिज कर दिया था। स्कूल का कहना था कि अध्यापक का इरादा कभी भी छात्रा को बेइज्जत करने का नहीं था।
 
हालांकि इस घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने छात्रा और उसकी उसकी मां से माफी मांगी और शिक्षकों को निर्देश दिए कि बाथरूम ब्रेक की इजाज़त है।

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

Xiaomi 18 Pro Max, Xiaomi 18 Pro Max कीमत, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, कब होगा भारत में लॉन्च

Lava ने लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 50MP Sony कैमरा से लैस

iPhone 18 Pro खरीदें या पुराना iPhone रखें? 17 Pro, 16 Pro और 15 Pro वालों के लिए समझें पूरा Upgrade Guide

दिल्ली-मुंबई में ऐपल स्टोर्स के बाहर लगी लंबी कतारें, जानिए क्या है भारत में iPhone 18 Pro के दाम?

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

अगला लेख