biodatamaker

सेक्स में 'ग़लती' के कारण भरने पड़े 6.5 करोड़ रुपए

Updated: शनिवार, 29 जुलाई 2017 (11:29 IST)
अमेरिकी अभिनेता अशर को असुरक्षित सेक्स को कारण 1.1 मिलियन डॉलर यानी 6.5 करोड़ रुपए का भुगतान करना पड़ा है। क्योंकि उनके सेक्स के बाद महिला को इन्फेक्शन हो गया था। रेडार ऑनलाइन ने कोर्ट से लीक एक पेपर को प्रकाशित किया है जिसमें दावा है कि अमेरिकी सिंगर को 2009-10 में स्किन से जुड़ी समस्या थी।
 
पहचान ज़ाहिर नहीं करने की शर्त पर एक महिला ने कहा है कि जांच के बाद उसे पता चला कि वह सेक्शुअली ट्रांसमिटेड इन्फेक्शन से पीड़ित है। उस महिला ने कहा कि वह काफ़ी परेशान और अवसादग्रस्त हो गई थी। 38
साल के अशर पर आरोप हैं कि उन्होंने महिला के साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाए और उसी वजह से महिला विषाणुग्रस्त हो गई।
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अशर ने हॉलीवुड लाइफ से कहा है कि जो भी हुआ उससे वह डरे हुए और शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है।
 
अशर का वास्तविक नाम अशर रेमंड IV है। कहा जा रहा है कि वह उस महिला के साथ 2011 और 2012 में डेट कर रहे थे। रेडार ऑनलाइन ने एक 2,754 डॉलर के चेक की तस्वीर भी छापी है जो उन्होंने महिला तो मेडिकल बिल के तौर पर दिया था।
 
अशर अपने ओएमजी, डीजे गॉट यूएस फॉलेन इन लव और याह जैसे सुपरहिट गाने के लिए जाने जाते हैं। अशर आठ बार ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित हो चुके हैं और वह द वॉइस यूएसए के पूर्व कोच हैं। जब जस्टिन बीबर ने करियर की शुरुआत की थी तो उनका भी अशर ने मार्गदर्शन किया था। अशर एक बेहतरीन सिंगर के साथ सफल अभिनेता भी हैं। उन्होंने द हैंगओवर, फास्ट एंड फ्यूरिअस और मपेट्स मोस्ट वॉन्टेड में एक्टिंग की है। 
 
ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस के मुताबिक गुप्तांग में हर्पीज़ एक सामान्य बीमारी है। ख़ासकर 20 से 24 साल की उम्र में यह होती है। इंग्लैंड में 2013 में जेनिटल हार्पीज़ के कारण 32,279 लोग सेक्शुअल हेल्थ क्लिनिक गए।
 
हार्पीज़ वायरस के कारण होता है। इसके कारण फफोले भी पड़ जाते हैं। अक्सर यह बिना कोई लक्षण के ही फैल जाता है। कई बार हार्पीज़ के कोई लक्षण नहीं होते। ज़्यादातर के मामलों में असुरक्षित सेक्स के कारण यह होता है।

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

iPhone 18 Pro Max vs Pixel 11 Pro XL: अगस्त में Google और सितंबर में Apple की टक्कर, जानें कौन होगा सबसे दमदार?

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

Samsung Galaxy Unpacked 2026: 22 जुलाई को लॉन्च होंगे नए फोल्डेबल फोन और स्मार्टवॉच, Galaxy Z Fold8 सीरीज पर सबकी नजर

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

अगला लेख