Narak Chaturdashi
✕

सोशल: 'अमेज़न, ऐसी क्रिएटिविटी हमें नहीं चाहिए'

Updated: मंगलवार, 6 जून 2017 (12:04 IST)
अमेज़न इंडिया ने अपनी साइट पर एक प्रोडक्ट रिलीज़ किया है, जिसे लेकर महिलाओं में काफ़ी गुस्सा है और इस गुस्से को सोशल मीडिया पर भी देखा जा रहा है।
 
प्रोडक्ट का नाम है 'ट्राईपोलर क्रिएटिव टेबलटॉप ऐश-ट्रे'। कंपनी के मुताबिक़, यह एक डेकोरेशन आइटम है यानी इसे सजावट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐश-ट्रे में एक नग्न महिला को टब के ऊपर लेटा हुआ दिखाया गया है।
 
सोशल मीडिया पर कुछ महिलाओं ने लिखा है कि अमेज़न ने अपने पुराने यूज़र्स को इस प्रोडक्ट पर 30 प्रतिशत छूट की पेशकश की थी, जिसके बाद महिलाओं की इसे लेकर प्रतिक्रिया आनी शुरू हुई। अमेज़न के पेज पर जाकर कई महिलाओं ने इस उत्पाद के रिव्यू लिखे हैं। इनमें ज्यादातर रिव्यू नाराज़गी भरे हैं।
 
महिलाओं का कहना है कि अमेज़न का ऐसे उत्पाद बेचना घिनौना है और इससे समाज में औरत जाति से नफ़रत करने वालों को रोमांच मिलेगा। अमेज़न यूज़र सोहन लाल ने लिखा है कि अमेज़न को ऐसी क्रिएटिविटी दिखाते वक़्त शर्म नहीं आई। कई महिलाओं ने अमेज़न से इस उत्पाद को बैन करने की भी मांग की है।
फ़ेसबुक पर रीवा सिंह ने अमेज़न के नाम एक 'खुला खत' लिखा है। रीवा उसमें लिखती हैं, "डियर अमेज़न, मुझे उम्मीद है कि आपकी टीम इस उत्पाद को एक मॉडल के तौर और आपके वरिष्ठ अफ़सर इसे अपनी साइट पर उतारते वक़्त होश में रहे होंगे। लेकिन आपकी रचनात्मकता ने हमारे पास कोई विकल्प नहीं छोड़ा है।"
 
'रॉड, तेज़ाब के बाद अब सिगरेट'
फ़ेसबुक यूज़र शिल्पी ने लिखा है, "लो भई! अब औरत के गुप्तांग में सिगरेट भी बुझाई जा सकती है। अभी तक रॉड, तेज़ाब, मोमबत्ती और न जाने क्या-क्या डाला गया। लेकिन यह नई सुविधा उपलब्ध करवाई है अमेज़न ने।"
 
फ़ेसबुक यूज़र प्रीति कुसुम के मुताबिक़ अमेज़न ने इस उत्पाद को अपने 'क्रिएटिव' सेक्शन में भी जगह दी है। उन्होंने अपना गुस्सा ज़ाहिर करते हुए फ़ेसबुक पर लिखा, "ये क्रिएटिविटी है। #Amazon की साइट पर बिक रहा यह ऐश-ट्रे, इस देश की बलात्कारी मानसिकता का जीता जागता उदाहरण है।"
 
'महिलाओं को इसकी शिकायत करनी चाहिए'
केंद्र सरकार में नौकरी करने वालीं गीता यतार्थ इस ऐश-ट्रे के ख़िलाफ़ लोगों को अपने रिव्यू ऑनलाइन शेयर करने का आह्वान कर रही हैं।
 
उन्होंने अपनी फ़ेसबुक वॉल पर लिखा, "जिस देश के मर्दों की मानसिकता ऐसी है कि हर रोज़, हर घंटे बलात्कार होते हैं। छोटी नन्ही बच्चियों से लेकर बूढी औरतों तक के बलात्कार होते है। उस देश में इस तरह का बाज़ारवाद फल-फूल रहा है। यह शर्मनाक है। इसकी शिकायत सभी को मिलकर करनी चाहिए।"  रिव्यू में आलोचना किए जाने के बावजूद अमेज़न ने अभी तक इस पर स्पष्टीकरण नहीं दिया है।
 

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

OnePlus के 3 सस्ते फोन होंगे लॉन्च, OnePlus 16R भी आएगा, कीमत को लेकर क्या हुआ खुलासा

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

अगला लेख